{"_id":"5bbf7e94bdec22502445eb52","slug":"15392764104-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से सामान चोरी कर रहा चोर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से सामान चोरी कर रहा चोर काबू
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना सिटी एक के अधीन पड़ते सिविल लाइन इलाके में स्थित एक घर में घुसकर चोर ने घर का सामान बांध लिया। इसी दौरान घर की मालकिन मौके पर पहुंच गई। उसने शोर मचा दिया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने चोर को पकड़कर उसकी खूब धुनाई की। बाद में थाना सिटी पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना सिटी एक के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला प्रवीन कौर निवासी सिविल लाइन ने बताया है कि उसका पति कैटल फीड का काम करता है। वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गई तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला खोलकर अंदर से सामान इकट्ठा करना शुरू कर दिया। आरोपी अभी सामान चोरी करने के लिए इकट्ठा कर ही रहा था कि वह लौट आई। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों ने आरोपी को काबू करके उसे पीटा। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह वासी गांव हाकम सिंह वाला (भगता भाई) के रूप में हुई है। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।