फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   15 लाख का कर्ज था किसान पर, गत 03 अक्तूबर को कर गया था खुदकुशी

15 लाख का कर्ज था किसान पर, गत 03 अक्तूबर को कर गया था खुदकुशी

Tue, 09 Oct 2018 10:42 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
15 लाख का कर्ज था किसान पर, गत 03 अक्तूबर को कर गया था खुदकुशी
कर्ज से परेशान किसान ने निगला जहर, परिवार के लिए मांगी सहायता
विज्ञापन

बरनाला। गांव सहोर के किसान दर्शन सिंह ने तीन अक्तूबर को 15 लाख का कर्ज न भर पाने के कारण जहर निगलकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए एकत्रित हुए ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार का कर्ज माफ करने, पीड़ित परिवारों के लिए सरकार की ओर से एलान की राशि जारी करने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

मृतक की पत्नी सुखजीत कौर ने बताया कि तीन अक्तूबर को उसके पति दर्शन सिंह ने कर्ज के कारण जहर निगल लिया था। उन्होंने बताया कि उनके परिवार पर करीब 15 लाख का कर्ज है। किसान नेता जरनैल सिंह सहौर, सर्बजीत सिंह, हरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह सहौर, बलवीर सिंह, दरबारा सिंह, पंच दर्शन सिंह ने बताया कि मृतक किसान दर्शन सिंह काफी समय से कर्ज के कारण मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उसका पुत्र संदीप सिंह जन्म से ही शारीरिक तौर पर कमजोर है और दवाआें पर दिन गुजार रहा है। बेटी वीरपाल कौर (22) की अभी शादी नहीं हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सुसाइड कर चुके मृतक किसान दर्शन सिंह का सारा कर्ज माफ करने, मुआवजा देने और एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed