फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रोडवेज कर्मियों ने गेट रैली कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जम कर की नारेबाजी

रोडवेज कर्मियों ने गेट रैली कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जम कर की नारेबाजी

Wed, 12 Sep 2018 12:36 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों ने गेट रैली कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जम कर की नारेबाजी
सूबा सरकार पर बरसे रोडवेज के मुलाजिम
विज्ञापन

गेट रैली करके मांगों के समर्थन में की जोरदार नारेबाजी
जालंधर में कल होगा रोष रैली का आयोजन: नसीबचंद
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। पंजाब रोडवेज की संयुक्त एक्शन कमेटी के अह्वान पर पंजाब रोडवेज परिचालक यूनियन नंगल इकाई मंगलवार को गेट रैली की। यूनियन अध्यक्ष नसीब चंद के नेतृत्व में मुलाजिमों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।
यूनियन नेता त्रिलोचन सिंह, गुरदेव सिंह, मोहन सिंह व हरप्रीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। इससे रोडवेज कर्मियों में रोष गहराता जा रहा है। सरकार ने रोडवेज कर्मियों की मांगों को पहल के आधार पर पूरा न किया तो मजबूरन संगठन को अपना संघर्ष तेज करने को मजबूर होना पड़ेगा। नेताओं ने बताया 13 सितंबर को जालंधर में सुबह 11 से दोपहर 2 वजे तक रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर दीदार सिंह, सेवा सिंह, बलजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, दिलबर सिंह, रणजीत सिंह, अमरीक सिंह, तलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, चेतन गर्ग, राजीव कुमार, अशोक कुमार, सिकंदर सिंह, जसविंदर सिंह, लखविंदर राये, हरपाल सिंह, गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

यह हैं मांगें
आउटसोर्सिंग से होने वाली भर्ती को बंद कर अनुबंध पर कर्मियों की नियुक्ति कर पूर्व सरकार की ओर से बहाली संबंधी लगाई गई शर्त को रद्द किया जाए। अनुबंध के आधार पर भर्ती उन कर्मियों को पक्का किया जाए, जो तीन वर्ष पूरे कर चुके है। कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए नए टाइम टेबल बनाकर अवैध परमिटों को बाहर निकाला जाए। रिक्त पदें को भरने के साथ प्रमोशन किया जाए और पनबसों को रोडवेज में शामिल किया जाए। वित्त कार्यालय में बीते दो वर्षों से पेंडिंग डीए के बिलों को पास कर पहल के आधार पर भुगतान किया जाए। एक समान काम एक समान वेतन नीति लागू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed