फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शार्ट सर्किट से गुरूद्वारे में लगी आग, गुरुग्रंथ साहिब के 5 पावनस्वरुप अग्निभेंट

शार्ट सर्किट से गुरूद्वारे में लगी आग, गुरुग्रंथ साहिब के 5 पावनस्वरुप अग्निभेंट

Tue, 21 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से गुरूद्वारे में लगी आग,  गुरुग्रंथ साहिब के 5 पावनस्वरुप अग्निभेंट
गुरुद्वारो में लगी आग, गुरुग्रंथ साहिब के 5 स्वरूप अग्निभेंट
विज्ञापन

होशियारपुर। गुरुद्वारा नानक देव जी के गांव दिहाना में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गुरुग्रंथ साहिब जी के सुखासन में रखे 5 स्वरूप अग्नि भेंट हो गए। गुरुद्वारे में पहली मंजिल से धुआं निकलते देख ग्रंथी बाबा रंजीत सिंह और संगत ने आग पर काबू पाया और गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशित स्वरूप को सुरक्षित बचा लिया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान वरिन्दर सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे गुरुद्वारे की पहली मंजिल से धुआं व आग की लपटों को देख संगत तुरंत वहां पहुंची और घंटाभर मशक्कत करके आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गुरु ग्रंथ साहिब जी के 5 स्वरूप अग्निभेंट हो चुके थे। उन्होंने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब से पहुंचे पंज प्यारों के नेतृत्व में पूरी रहत मर्यादा के साथ पांचों स्वरूपों को कीरतपुर साहिब के लिए रवाना कर दिया गया। इस बीच सूचना मिलते ही विधायक डा. राजकुमार चब्बेवाल मौके पर पहुंचकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों व संगत से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed