{"_id":"5b65d97c4f1c1b0c718b7d0d","slug":"153340146010-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री अरोड़ा ने तीन वॉल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री अरोड़ा ने तीन वॉल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मंत्री अरोड़ा ने तीन वॉल्वो बसों को झंडी दिखा रवाना किया
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने बस स्टैंड से तीन वॉल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से होशियारपुर को 6 वॉल्वो बसें दी गई हैं, जिनमें से 3 बसों की सेवा यहां से शुरू कर दी गई है, जोकि होशियारपुर से चंडीगढ़, पठानकोट एवं दिल्ली के लिए चलेंगी।
उन्होंने बताया कि शहर निवासियों की मांग को देखते हुए जल्द ही मथुरा वृंदावन के लिए वॉल्वो बस चलाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालु बांके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए आसानी से जा सकें। फिलहाल दिल्ली के लिए चलने वाली बस, बस स्टैंड दिल्ली तक चलेगी और इस बस को एयरपोर्ट तक चलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वॉल्वो बस का चंडीगढ़ तक का किराया 365 रुपये एवं दिल्ली का किराया 945 रुपये है। दिल्ली के लिए सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर चलेगी एवं वहां से रात 9 बजकर 50 मिनट पर होशियारपुर के लिए चलेगी।
पठानकोट बस स्टैंड से वाल्वो सुबह 4 बजे चलेगी तथा 6:5 मिनट पर होशियारपुर और चंडीगढ़ 9 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार चंडीगढ़ से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी और होशियारपुर करीब 2 बजे होशियारपुर पहुंचेगी और यहां सो पठानकोट के लिए रवाना होगी व साढे़ 4 बजे पठानकोट पहुंचेगी। यह बस सर्विस शुरू होने से जहां शहर निवासियों को इसका लाभ मिलेगा वहीं अन्य इलाकों के लोगों के लिए भी यह सर्विस वरदान साबित होगी। इस मौके पर हल्का दसूहा विधायक अरुण डोगरा मिक्की, रोडवेज मैनेजर हरजिंदर सिंह मिन्हास, डा. कुलदीप नंदा, ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, हरीश आनंद, सेठ शादी लाल, अशोक सूद, मनमोहन कपूर, पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, सुदर्शन धीर, कमलजीत कटारिया, गुरप्रीत कौर, नंबरदार कैप्टन कर्मचंद, कुलदीप अरोड़ा, रमेश डडवाल, सचिन मौजूद थे।