{"_id":"5b65d9724f1c1ba13e8b5105","slug":"1533401451129-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 डेरा प्रेमी मानसा जेल में से हुए रिहा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 डेरा प्रेमी मानसा जेल में से हुए रिहा,
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
29 डेरा प्रेमी मानसा जेल से रिहा
मानसा। पिछले करीब 11 महीनों से मानसा जेल में बंद डेरा प्रेमियों की मानसा जेल से रिहाई होने से इलाके में खुशी की लहर है। इन श्रद्धालुओं की जमानतें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बीते दिनों मंजूर की थी।
मानसा के वन वे ट्रैफिक रोड पर स्थित आमदन कर विभाग के दफ्तर में खड़ी दो कारों को 25 अगस्त 2017 को आग लगाने की घटना संबंध में थाना सिटी-2 मानसा में मुकदमा दर्ज करके 31 डेरा प्रेमियों को नामजद किया गया था। इनमें से 29 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वह पिछले कई महीनों से जुडीशियल रिमांड पर मानसा जेल में बंद थे। 26 जुलाई को 27 और 4 अगस्त को डेरा प्रेमियों की जमानत पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा मंजूर कर ली गई थी। जमानत संबंध में अदालती कार्रवाई मुकम्मल होने के बाद डेरा प्रेमी परमजीत सिंह नंगल कलां, सूरज भान बुढलाडा, वरिंद्र सिंह विंटा सरदूलगढ़ व अवतार सिंह ठुठियांवाली (सारे प्रांतीय कमेटी सदस्य) के अलावा मानसा वासी हरी सिंह, मग्घर सिंह उर्फ उजागर सिंह, राजिंद्र सिंह काला, राकेश कुमार, बलविंद्र सिंह, पुष्पिंद्र सिंह रोमी, अमनदीप, किरणजीत सिंह, विक्की कुमार, शीतल कुमार, सतपाल, हरप्रीत सिंह, तरसेम सिंह सेमी पेंटर, शेखर गोयल, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, गौरव सिंगला, बलजिंद्र सिंह बंटी जवाहरके, सतपाल सिंह, सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह बोबी, रवेल सिंह व बलविंद्र सिंह को जेल से रिहा कर दिया गया।
यहां जिक्रयोग है कि प्रांतीय कमेटी के दो सदस्य मेजर सिंह ख्याला व नानक चंद सरदूलगढ़ अभी मानसा जेल में बंद हैं। उक्त 29 श्रद्धालुओं की जमानतें होने के बाद इन दोनों डेरा प्रेमियों की जमानतें भी मंजूर हों और इनकी जल्द रिहाई की उम्मीद प्रकट है।