{"_id":"5b5f43e84f1c1b49778b5293","slug":"153296995420-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के विरोध में गरजते किसानों ने कहा चुनावों में नहीं घुसने देंगे किसी उमीदवार को।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के विरोध में गरजते किसानों ने कहा चुनावों में नहीं घुसने देंगे किसी उमीदवार को।
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के विरोध में किसान, नशा खत्म करो, नहीं तो चुनावों में मत दिखना
जिला प्रशासनिक परिसर में धरना देकर किसानों ने नेताओं के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। ‘नशा नहीं रोजगार दें सरकारें’ के बैनर तले किसानों ने कहा सत्ता हासिल करने के लिए राजनेताओं ने युवा पीढ़ी को चिट्टा (नशा) परोसा है। नौजवानों को नशेड़ी बना खुद साफ सुथरे होने का नाटक कर रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि पंजाब को नशे व चिट्टे से बचाने के लिए आगामी चुनावों में राजसी नेताओं का बहिष्कार करेंगे, किसी उमीदवार को गांवों में घुसने नहीं देंगे। यह बातें भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) व पंजाब खेत मजदूर यूनिअन की प्रांतीय कमेटी के आहवान पर जिला प्रशास्निक परिसर पहुंचे किसान नेताओं दर्शन सिंह भैणी मेहराज, जरनैल सिंह बदरा, बुक्कण सिंह सद्दोवाल, जज सिंह चूंघा, बलौर सिंह, रूप सिंह धौला ने कही।
किसानों ने राज्य की कैप्टन सरकार से सवाल किया कि उसने चुनावों से पहले हर मंच पर पंजाब से नशा खत्म करने का वादा व दावा किया था। लेकिन आलम यह है कि जब से पंजाब में कांग्रेस सरकार आयी है उसी दिन से लेकर आज तक दर्जनों युवक नशे की ओवरडोज का शिकार हो मर चुके हैं।
धरने के दौरान किसानों ने सरकार के समक्ष आठ प्रस्ताव रखे हैं
1. चिट्टे एवं स्मैक जैसे जानलेवा नशे का व्यापार करने वाले चोटी के 50 अफसर नशा उत्पादकों को जेल में फेंकों।
2. थोक व्यापारियों की जायदाद जब्त करें, उन्हें उम्रकैद की सजा दें।
3. नशा रोकने के लिए नया कानून बनाया जाए।
4. भुखमरी से बचने के लिए नशे के परचून का कारोबार करने वालों को योग्यता मुताबिक रोजगार दें।
5. गैरकानूनी तस्करी को उत्साह करने वाले केंद्र व राज्य सरकारें नीति त्यागें।
6. सरकारें शराब को उत्साहित करने का कल्चर बंद करें। गांवों व शहरों में शराब ठेकों की कानूनी मान्यता रद्द की जाए।
7. नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को जेलों से बाहर निकाल उन्हें नशामुक्ति केंद्रों से इलाज करवा ठीक होने पर उन्हें बाकायदा रोजगार उपलब्ध कराएं।
8. नशा रोकने का पक्का हल करने के लिए ठोस प्रबंध किए जाएं।
फोटो कैप्शन : 30बीएनएलपी81-बरनाला में नशे के खिलाफ गरजते किसान।