फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मांगें पूरी न हुई तो सरकार की पोल खोलेंगी आंगनवाड़ी वर्कर

मांगें पूरी न हुई तो सरकार की पोल खोलेंगी आंगनवाड़ी वर्कर

Mon, 16 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी न हुई तो सरकार की पोल खोलेंगी आंगनवाड़ी वर्कर
मांगें पूरी न हुई तो सरकार की पोल खोलेंगी आंगनबाड़ी वर्कर
विज्ञापन

अबोहर। ऑल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन की बैठक मनजिंदर कौर घुडियाना के नेतृृत्व में सोमवार को नेहरू पार्क में हुई। इसमें जिला प्रधान निर्मल कौर ने कहा कि यूनियन के निर्णय के अनुसार धरने देकर चेतावनी पत्र मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भेजा गया है ताकि उनके द्वारा चुनाव के समय मिनीवेज का किया गया वादा याद दिलवाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री के वादे की सीडी भी मंत्रियों को भेजी जा चुकी है। गत दिनों मुख्यमंत्री के ओएसडी से हुई बैठक में उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों को 17 जुलाई को बैठक बुलाकर उनकी मांगें हल करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को भी उनकी मांगें पूरी न हुई तो मुख्यमंत्री के वादों की सीडी घर-घर पहुंचाकर सरकार की पोल खोली जाएगी। बैठक के बाद सभी आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार के नाम पर एक मांगपत्र एसडीएम पूनम सिंह को सौंपा। बैठक में दर्जनों आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद थीं।

इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed