{"_id":"5b423dfb4f1c1bc6248b53a7","slug":"153106789818-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मटकाफोड़ प्रदर्शन करेंगे नगर परिषद सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मटकाफोड़ प्रदर्शन करेंगे नगर परिषद सफाई कर्मचारी
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मी हड़ताल पर, शहर में कचरे के ढेर
आज मटकाफोड़ प्रदर्शन करेंगे नगर परिषद के सफाई कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की ओर से करीब एक सप्ताह से हड़ताल किए जाने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इतना ही नहीं कुछ मोहल्लों में तो बरसाती पानी नालियों और गलियों में भरा हुआ है। पॉलीथिन की वजह से सीवरेज ब्लॉक हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मियों ने सोमवार को ईओ के खिलाफ संघर्ष तेज करते तुए मटका फोड़ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
सफाई सेवक यूनियन के प्रधान ओम प्रकाश ढिलोढ व अन्य कर्मचारियों ने बताया कि नगर परिषद की ओर से उनको चार माह का वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण वह हड़ताल पर हैं। ईओ गुरदास की मांग पर जिला प्रशासन ने उन्हें चेक साइन करने की पावर भी दे दी है। इसके बावजूद भी वह उन्हें मात्र एक माह की तनख्वाह दे रहे हैं जबकि उनके घरों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उनकी मांग है कि उन्हें दो माह का वेतन दिया जाए ताकि वह अपने घर का गुजारा अच्छे से कर सकें। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को ईओ कार्यालय के समक्ष मटका फोड़ प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो शहरों की यूनियनों को साथ लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। ओम प्रकाश ने कहा कि उनके द्वारा की जा रही हड़ताल के चलते शहरवासियों को जो परेशानी हो रही है उसकी जिम्मेदार सीधे तौर पर नगर परिषद है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 4 भेजी जा रही है।