{"_id":"5b1026d54f1c1ba16e8b57ba","slug":"152778517914-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की ने एक्टिवा सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया,हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की ने एक्टिवा सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया,हुई मौत
Updated Thu, 31 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत दिशा में आ रही कार ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। नूरपुरबेदी-रोपड़ मुख्य मार्ग पर पड़ते गांव रायपुर के पास बुधवार रात एक तेज रफ्तार इंडिका कार की ने एक्टिवा सवार 21 वर्षीय युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार युवक हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वासी गांव ब्राह्मणमाजरा, थाना नूरपुरबेदी रात करीब 9 बजे एक्टिवा पर घर वापस जा रहा था। इस दौरान गांव रायपुर के पास एक तेज रफ्तार भूरे रंग की इंडिका कार के चालक ने गलत दिशा से आकर एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक्टिवा सवार युवक हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हरप्रीत सिंह को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल सिंहपुर में ले जाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में डॉक्टरों ने पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई जाते समय कुछ किलोमीटर की दूरी पर गांव के पास रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई दीपक शर्मा ने बताया कि आरोपी कार चालक की पहचान कर ली गई है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।