फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंजाब, राजस्थान में सीमा पर बढ़े दबाव के चलते गुजरात को रास्ता बना रहे तस्कर

पंजाब, राजस्थान में सीमा पर बढ़े दबाव के चलते गुजरात को रास्ता बना रहे तस्कर

Sat, 19 May 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
पंजाब, राजस्थान में सीमा पर बढ़े दबाव के चलते गुजरात को रास्ता बना रहे तस्कर
‘पाक तस्करों की नजर गुजरात पर’
विज्ञापन

पंजाब, राजस्थान में सीमा पर बढ़े दबाव के चलते बदला रास्ता: बीएसएफ डीजी
सीमा पर अमन शांति बना एरखने के लिए बीएसएफ वचनबद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। सीमा सुरक्षा बल के डायरेक्टर जनरल केके शर्मा ने शनिवार को कहा पंजाब और राजस्थान सीमा पर घुसपैठ और तस्करी की कोशिशों से निपटने के लिए बीएसएफ जवान पहले से अधिक मुस्तैद है। कड़ी चौकसी के चलते अब तस्कर गुजरात के रास्ते तस्करी की कोशिश कर रहे हैं। गुजरात सीमा एक महत्वपूर्ण फ्रंटियर है। शर्मा सहायक प्रशिक्षण केंद्र सीमा सुरक्षा बल खडक़ा में पासिंग आउट परेड के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
शर्माने कहा कि पुरुषों के मुकाबले लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने बताया बीएसएफ में अब तक ढाई प्रतिशत से भी अधिक महिलाओं की तैनाती सीमा पर की गई है, जहां वे बड़ ीबहादुरी से अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। डीजी शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से पूरी कोशिश की जाती है कि नशीले पदार्थों को भारत सीमा के भीतर भेज कर माहौल खराब किया जाए। सीमा सुरक्षा बल के जवान इस कोशिश को नाकाम करने केलिए मुस्तैद रहतेहै। उन्होंने कहाकि घुसपैठियों और नशा तस्करों को सीमा पार कराने के लिए कवर फायर देने की गरज से पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जाता है। बीएसएफ के जवान जवाबी कार्रवाई करके माहौल खराब करने की कोशिशों को नाकाम कर देते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बीएसएफ की ओर से सिर्फ रिएक्शन ही किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएसएफ को आधुनिकतम तकनीक व हथियारों से लैस करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे है। इसके लिए सीमा रक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम तकनीकों को अपनाने के लिए कई प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीमा पर नदी नालों वाले इलाके में सीमा की रक्षा की लिए मैकेनाइज्ड बोट् की मदद से फ्लोटिंग बार्डर आउट पोस्ट भी स्थापित किए गए हैं। बीएसएफ के मुख्य हथियार इंसास से जुड़ी दिक्कतों के चलते उसे बदले जाने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बल को नवीनतम हथियार मुहैया कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंसास को क्रमबद्ध ढंग से एक्स-9 असाल्ट से बदला जा रहा है, हालांकि उनका कहना था कि इनसास भी एक अच्छा हथियार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed