फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फाजिल्का को टूरिज्म हब के तौर पर किया जायेगा विकसित -ईशा कालिया

फाजिल्का को टूरिज्म हब के तौर पर किया जायेगा विकसित -ईशा कालिया

Fri, 18 May 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
फाजिल्का को टूरिज्म हब के तौर पर किया जायेगा विकसित -ईशा कालिया
फाजिल्का को बनाएंगे टूरिज्म हब: डीसी
विज्ञापन

घंटा घर का स्थापना दिवस 8 जून को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्क। डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने कहा कि जिला फाजिल्का को टूरिज्म हब के तौर पर विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार, टूरिज्म विभाग और जिला प्रशासन हर तरह का सहयोग देखा। वह जिला प्रशासनिक कांप्लैक्स के मीटिंग हाल में फाजिल्का राइजिंग के नाम पर अलग -अलग संस्थाओं की ओर से आयोजित सेमीनार को संबोधित कर रही थीं।
डीसी ने कहा फाजिल्का को टूरिज्म के तौर पर उभारने के लिए अपार संभावनाएं हैं। इस दौरान फाजिल्का की विरासत के तौर पर मशहूर हो चुके घंटाघर की 8 जून को स्थापना दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया गया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि फाजिल्का में सादकी बार्डर और आसफ वाला शहीदी स्मारक के अलावा अन्य अनेकों संस्थान हैं, जिन्हें टूरिज्म के तौर पर उभारा जा सकता है। उन्होंने यहां के सीतो क्षेत्र में स्थित एशिया की पहली ओपन सेंचुरी है, जहां काले हिरनों के अलावा नील गाएं घूमतीं हैं। इस के अलावा गावव कटैहड़ा में बना नेचुरल ज्याणी फार्म भी टूरिस्टों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन

इसक अलावा आसफ वाला शहीदी स्मारक, सादकी बार्डर और रघुवर भवन, पैड़ीवाल परिवार की ओर से बनवाया गया घंटा घर और हवेली के अलावा फाजिल्का की जूती अपनी विलक्षणता के लिए पहचाने जाते हैं। आसफ वाला समाधि से सादकी बार्डर तक ई-रिक्शा और तांगा चलाने के लिए भी विचार किया गया। आसफ वाला को सिटी मार्केट के तौर पर विकसित करने की योजना पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सरहदी गांव मुहार जमशेर के अलावा विकसित और माडल गांव आवा और पट्टी पूर्ण को भी अन्य को लिए मिसाल के तौर पर पेश करने बारे विचार -विमर्श किया गया। नवदीप असीजा, कर्ण गिलहोत्रा, मनोज त्रिपाठी, बीएसएफ अधिकारी आरएस वोहरा, सुशील पैड़ीवाल, विश्वजीत ज्याणी, पंकज धमीजा, रंजम कामरा, डा. कपिल त्रिखा, अतुल नागपाल, लीलाधार शर्मा, परमजीत, अनिल सेठी अपने सुझाव दिए। इस मौके सहायक कमिश्नर (जनरल) जगदीप सहगल, टूरिज्म विभाग के नुमाइंदों के अलावा अलग -अलग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed