{"_id":"5afc60534f1c1bda408b5df4","slug":"15264891673-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास खबर: प्लास्टिक के लिफाफे से पैदा होने वाले प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास खबर: प्लास्टिक के लिफाफे से पैदा होने वाले प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति।
Updated Wed, 16 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
मक्का और आलू के स्टार्च से लिफाफे बनने शुरू
भारत में स्टार्च से लिफाफे तैयार करने वाली पांच इंडस्ट्रियां
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। राज्य के लोगों को प्लास्टिक के लिफाफे से पैदा होने वाले प्रदूषण से जल्दि ही मुक्ति मिल सकेगी। वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड ने मक्का व आलू के स्टार्च से बने गलनशील लिफाफे जारी करना शुरू कर दिए हैं। भारत में स्टार्च से लिफाफे तैयार करने वाली पांच इंडस्ट्रियां हैं। बरनाला में इन लिफाफों को डिप्टी कमिश्नर धर्मपाल गुप्ता व पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड ( क्षेत्रीय दफतर संगरूर ) के एसडीओ विपन कुमार ने जारी किए। इस मौके पर उनके साथ सहायक डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार, सहायक कमिश्नर (जरनल) मनकंवल सिंह चहल भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर गुप्ता ने कहा कि पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन काहन सिंह पन्नूं के दिशा-निर्देशों के तहत मक्का व आलू के स्टार्च से बने लिफाफे पंजाब में लाए जा रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर धर्म पाल गुप्ता ने कहा कि आलू के स्टार्च से बने लिफाफे आसानी से गल सकेंगे, इससे प्रदूषण भी पैदा नहीं होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती परनीत कौर ने कहा है कि अगामी 6 महीने में प्रदेश में स्टार्च के लिफाफे की सप्लाई पूरी हो जाएगी।
यह इंडस्ट्रियां बनाएंगी लिफाफे
देश में फिल्हाल 5 इंडस्ट्रियां आलू व मक्का स्टार्च से लिफाफा बनाने लगी हैं। जिनमें नेचर मेनुफेक्चरर चेन्नई, सनशील्ड बॉयोटेक मुंबई, कॉलडे टैक्नोपेक मुंबई, ट्रैक मार्क इंटरनेशनल हरियाणा, प्लास्टो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बंगलूरू शामिल हैं। जिनमें हरियाणा व मुंबई की कंपनियों के युनिट विदेशों में भी स्थापित हैं।