{"_id":"5afc5c964f1c1bd9408b5c19","slug":"152648820913-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर-मोटरसाइकिल टक्कर में एक युवक की मौत,दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर-मोटरसाइकिल टक्कर में एक युवक की मौत,दो घायल
Updated Wed, 16 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
कैंटर-बाइक की टक्कर, एक की जान गई, दो जख्मी
रोपड़।
नूरपुरबेदी-कुलार मार्ग पर कैंटर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका छोटा भाई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।
एएसआई महिंदर सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे सतीश कुमार (21) पुत्र ज्ञान चंद, उसका छोटा भाई अजय कुमार (18) और जसवीर सिंह पुत्र धर्मपाल तीनों वासी गांव संदोआ पुलिस थाना नूरपुरबेदी बाइक से गांव ठठियाल बेट में अपने रिश्तेदार को मिलने गए थे। गांव लौटते समय गांव टिब्बा नंगल से कुछ दूर कुलार-रत्तेवाल मार्ग पर बलाचौर की ओर जा रहे कैंटर के साथ उनकी टक्कर हो गई। कैंटर चालक ने तीनों घायल युवकों को अपने कैंटर से ही सरकारी अस्पताल सिंहपुर पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात डॉ.प्रवीन ने बताया कि युवक सतीश कुमार की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। उनके भाई अजय कुमार को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब रेफर कर दिया गया। तीसरे युवक जसवीर सिंह की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हलका विधायक रूपनगर अमरजीत सिंह संदोआ के गांव के हैं। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
किसान के बेटे की करंट लगने से मौत
रोपड़।
नूरपुरबेदी ब्लॉक के गांव झज्ज में बुधवार सुबह एक किसान के 19 वर्षीय पुत्र की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। चौकी इंचार्ज कलवां बलवीर सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे अमनप्रीत सिंह पुत्र बिक्कर सिंह वासी गांव झज्ज अपने परिवार सहित खेतों को पानी लगा रहे था। इस दौरान उसे प्यास लगी तो वह मोटर के डिलीवरी पाइप से पानी पीने लगा। इस दौरान उसे करंट लग गया। पास ही खड़े उसके पिता बिक्कर सिंह ने जब अपने पुत्र को छुड़वाने का प्रयास किया तो उसे भी करंट लगा गया। इसके बावजूद बिक्कर सिंह ने हौसला दिखाते तुरंत जाकर ट्रांसफार्मर का स्विच काट दिया और बिजली बंद कर दी। युवक को नाजुक हालत में श्री आनंदपुर साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अमनप्रीत ने दम तोड़ दिया। गांव के सरपंच गुलजारी लाल, बाबा मोहन सिंह, सतनाम सिंह, डॉ.धर्मपाल, रेशम सिंह ने अनप्रीत सिंह की मौत पर शोक जताया है।