{"_id":"5aa558ab4f1c1b71778b4ccf","slug":"152078581919-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के फैसले की अवमानना करने पर शैहना के तीन परिवारों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के फैसले की अवमानना करने पर शैहना के तीन परिवारों को कारण बताओ नोटिस जारी
Updated Sun, 11 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत ने दिया तीन परिवारों को नोटिस
15 दिनों के भीतर जवाब नही देने पर भरना पड़ेगा 51 हजार जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
बेहतरीन समाज का सृजन करने, कुरीतियों को दूर करने और जन्म-मौत के कार्यक्रमों पर फालतू बोझ को कम करने के मद्देनजर जिला की शैहना ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर रखा है। इसका उल्लंघन करने पर पंचायत ने तीन परिवारों को कारण बताओ नोटिस थमाए हैं। सही वक्त पर जवाब नहीं देने पर उन्हें 15 दिनों के भीतर 51 हजार रुपये जुर्माना भरने को भी कह दिया गया है। यह जानकारी शैहना के सरपंच अमृतपाल सिंह खालसा ने दी है।
पंचायत के फैसले का उल्लंघन करने की शिकायत मिलने के बाद रविवार को गांव शैहना में आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक में ग्राम पंचायत, पंचायत समितियों, ग्राम सभाओं और विभिन्न समाजसेवी क्लब के प्रतिनिधि गुरविंदर सिंह नामधारी, जैलदार सुरजीत सिंह, अमरीक सिंह, चरनजीत सिंह पंधेर, जगतार सिंह तारी, गिंदर सिंह फौजी, लखवीर सिंह, कुलजीत कौर, दर्शन सिंह शामिल हुए। बैठक में कहा गया कि पंचायत ने पूर्व प्रस्ताव पारित किया था कि कस्बा के अंदर कोई भी परिवार अपने बुजुर्ग की मौत के बाद अंतिम अरदास के मौके पर रखवाए गए भोग पर न तो मिठाई बनेगी और न ही पकौड़े वगैरह पकाएगा। निर्णय को सख्ती से लागू करने के लिए उल्लंघन करने वाले को 51 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने का फैसला भी पारित किया था। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गांव के तीन परिवारों ने फैसले का उल्लंघन किया है।