{"_id":"5a9833794f1c1bbb218b5ab5","slug":"15199243151-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की तबीयत बिगडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की तबीयत बिगडी
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार बच्चों ने खाया जहरीला फल, तबीयत बिगड़ी
बरनाला। खेलते समय 4 बच्चों ने कोई जहरीला फल खा लिया, इससे उनकी सेहत बिगड़ने लगी। बच्चों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसमीन (5) व शहनाज (3) की मां सम्मो पत्नी कुलदीप खां, सानीया (5) की मां साजिया पत्नी डोगर खां व रजनी (2) की मां सीना बेगम पत्नी कर्मदीन वासियान मल्लीयां ने बताया कि उनके बच्चे गांव में खेल रहे थे तो लोगों ने बताया कि आपके बच्चे खेलते-खेलते बेसुध हो गए हैं। वह तुरंत उन्हें लेकर गांव के ही एक डाक्टर के पास गए। डाक्टर ने बताया कि उनके बच्चों की हालत गंभीर है, जिस पर उन्हें सिविल अस्पताल लेकर आए। इस संबंध में सिविल अस्पताल के डाक्टर रजिंद्र भारद्वाज ने कहा कि पहली नजर में लगता था कि बच्चों ने कोई जहरीली चीज गलती से निगल ली है। लेकिन टेस्ट के बाद पता लगा कि बच्चों ने बेरियों जैसे एक यैलो पैटरा प्लांट के फल खा लिए हैं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी। डाक्टरी इलाज के बाद अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।