फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अकाली अजारेदारी वाली नगर निगम ने गुटबाजी में गुजारे तीन वर्ष

अकाली अजारेदारी वाली नगर निगम ने गुटबाजी में गुजारे तीन वर्ष

Thu, 01 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
अकाली अजारेदारी वाली नगर निगम ने गुटबाजी में गुजारे तीन वर्ष
निगम वित्त समिति की बैठक रद्द
विज्ञापन

कोरम पूरा न होने के कारण किया गया फैसला: मेयर
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
सूबे में कांग्रेस सरकार बनने के बाद भी अकाली नेतृत्व वाले नगर निगम में गुटबाजी शिखरों पर है। तीन वर्ष से शहरी विकास कार्यों को तरस रहे हैं। शहर में विकास कार्यों के लिए वीरवार हो आयोजित निगम वित्त समिति की मीटिंग कोरम पूरा न होने के कारण रद्द कर दी गई।
नगर निगम में विकास कार्यों के लिए फंड मंजूर करने के लिए 1 मार्च को वित्त समिति (एफएंडसी) की मीटिंग के लिए एजेंडा जारी किया गया था। इस एजेंडा तहत नगर निगम मेयर व चेयरमैन वित्त समिति अक्षित जैन सुबह 10 बजे निगम दफ्तर पहुंच गए थे। मीटिंग के लिए 11 बजे तक वित्त समिति का कोई भी मेंबर नहीं पहुंचा। इस पर मीटिंग रद्द करके वित्त समिति की बैठक 5 मार्च को ओर 7 मार्च को जनरल हारुस की मीटिंग रखी गई है। वार्ड नंबर 25 में उपचुनाव से आचार संहिता लगी होने के कारण पहले ही वित्त समिति की मीटिंग नहीं रखी जा सकी।
विज्ञापन

यहां एक काउंसिलर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि निगम अधिकारी भी विकास कार्यों में शिकायतों के कारण परेशान हैं और वह जानबूझ कर विकास कार्य लटका रहे हैं। दूसरी तरफ नगर निगम मेयर अक्षित जैन ने कहा कि वार्ड नंबर 25 में उप चुनाव कारण पहले ही निगम की मीटिंगें लेट हैं। उन्होंने कहा कि आज वित्त समिति की मीटिंग के लिए इस समिति के सदस्यों, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल, डिप्टी मेयर जरनैल सिंह, काउंसिलर गुरमिंदरजीत सिंह बबलू और काउंसिलर विनय शर्मा के अलावा कमिश्नर नगर निगम को मीटिंग के एजेंडे की कापी ओर समय बताया गया था। उन्होंने कहा कि आज इस वित्त समिति की मीटिंग के लिए वह समय पर पहुंचे पर इस समिति के मेंबर मीटिंग में नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि वित्त समिति की मीटिंग कोरम पूरा न होने के कारण यह मीटिंग रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त समिति मेंबर पार्षद गुरमिंदरजीत सिंह बबलू ने कहा कि वह बाहर होने के कारण मीटिंग में हिस्सा नहीं ले सके। वित्त समिति मेंबर एवं सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल ने कहा विकास कार्य पहले ही मंजूर हैं, टेंडर नहीं लगाए जा रहे, आज की मीटिंग की कोई तुक नहीं बनता था। उन्होंने कहा कि अगले दिनों में यदि मेयर समिति सदस्यों की राय के बाद वित्त समिति की मीटिंग का समय तय करते हैं तो वह जरूर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed