{"_id":"5a8c53c64f1c1bb2208ba429","slug":"151914614116-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से दो युवकों की मौत
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। थाना सदर के तहत आने वाले एफएफ रोड पर पड़ते गांव मौजे वाला में मंगलवार देर रात सवा 8 बजे एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गांव सुखेरा बोदला निवासी सुगा सिंह पुत्र जंगीर सिंह और बलविंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह बाइक से गांव घुबाया से सुखेरा बोदला की ओर जा रहे थे। जब वह गांव मौजे वाला के पास पहुंचे तो जलालाबाद से फाजिल्का की ओर जा रही कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गइ। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंडी घुबाया के चौकी इंचार्ज बलकार सिंह, मुंशी लेख राज के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। घायल कार चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।