फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   करन-अशीष के बूते होशियारपुर ने नवांशहर को मात दी

करन-अशीष के बूते होशियारपुर ने नवांशहर को मात दी

Tue, 20 Feb 2018 10:21 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
करन-अशीष के बूते होशियारपुर ने नवांशहर को मात दी
होशियारपुर ने नवांशहर 116 रन से हराया
विज्ञापन

अंतर जिला सीनियर कटोच शील्ड प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंतर जिला सीनियर कटोच शील्ड प्रतियोगिता में होशियारपुर ने नवांशहर को 116 रन से हराया। इस जीत से होशियारपुर ने 6 अंक अर्जित किए।

एसोसिएशन के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर में खेले गए दो दिवसीय मैच में नवांशहर शहर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए। बलविंदर ने 69 व करमजीत सिंह ने 68 रन का योगदान दिया। होशियारपुर की पूरी टीम 113 रन पर आउट हो गई। सबसे ज्यादा कर्मवीर सिंह 38 व करण सैनी ने 24 रन की पारी खेली। नवांशहर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित ने 6, रजत चोपड़ा ने 2 व बलविंदर सिंह ने 1 खिलाड़ी को आउट किया। पहली पारी में 113 रन से पिछड़ने के बाद होशियारपुर की टीम ने दूसरी पारी में उप कप्तान अशीष घई के 66 गेंदों में 100 रन की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाकर समाप्ति की घोषणा कर दी। होशियारपुर के अशीष घई ने 66 गेंदों पर 10 चौके व 6 छक्के लगाकर अपना शतक पूरा किया। जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य लेकर उतरी नवांशहर की टीम केवल 95 रन ही बना सकी। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए करन सैनी ने 7, करन चावला ने 2, रजत अग्निीहोत्री ने 1 खिलाड़ी को आउट किया। इस जीत के साथ होशियारपुर की टीम ने इस मैच में 6 अंक अर्जित किए। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर का अगला मुकाबला गुरदासपुर के साथ 22 व 23 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed