फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   होला मोहल्ला मोके तीन हजार पुलिस कर्मी करेगे सुरक्षा

होला मोहल्ला मोके तीन हजार पुलिस कर्मी करेगे सुरक्षा

Mon, 19 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
होला मोहल्ला मोके तीन हजार पुलिस कर्मी करेगे सुरक्षा
होला मोहल्ला में ढाई हजार पुलिस कर्मी करेंगे सुरक्षा
विज्ञापन

पहली बार पुलिस ने 01887 -230300 हेल्पलाइन स्थापित की
रोपड़।
श्री आनंदपुर साहिब और श्री कीरतपुर साहिब में 25 फरवरी से दो मार्च तक मनाए जा रहे होला मोहल्ला के मौके पर लाखों की संख्या में आने वाली संगत के लिए जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
एसएसपी राजबचन सिंह संधु ने बताया कि इन दिनों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर तीन हजार से अधिक सुरक्षा जवान तैनात किए जाएंगे। इसमें 2500 कांस्टेबल, 380 एनजीओ, 70 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी, 50 पुलिस कप्तान, उपकप्तान, इसके इलावा तीन कमांडेंट भी तैनात किए जाएंगे। इनके इलावा रैपिड प्रोटेक्शन फोर्स की टीमें भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब में आठ और श्री कीरतपुर साहिब में एक टावर बनाया जाएगा जिसपर सुरक्षा जवान तैनात रहेंगे। इसके इलावा दो ड्रोन की मदद के साथ पूरे मेले पर तीखी नजर रखी जाएगी। इस बार पहली बार पुलिस की तरफ से हेल्पलाइन स्थापित की जा रही है जिस का टेलिफोन नंबर 01887 -230300 होगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी इमरजेंसी की सूरत में इस नंबर पर संपर्क कर सकता है जो कि 24 घंटे चालू रहेगा। मेले के दौरान लगभग 150 क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जाएंगे जिससे किसी भी घटना पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संधु ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिनपर जेब कतरे होने के कारण पर्चे दर्ज हैं की फोटो भी संगत की सुरक्षा के मद्देनजर अलग-अलग स्थानों पर लगाई जाएगी। मुख्य पार्किंग वाले स्थानों से विशेष बसें चलाईं जाएंगी जो कि श्रद्धालुओं को मुफ़्त तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के लिए लेकर जाएंगी और वापस छोड़ कर जाएंगी। उन्होने बताया कि इस मौके पूर्ण स्वच्छता और वाहन मुक्त मेला मनाने के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed