{"_id":"5a85ba784f1c1b92268ba4f6","slug":"151871367220-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू सब से बड़ा सफ़ेद हाथी साबित हो रहा : सुखबीर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू सब से बड़ा सफ़ेद हाथी साबित हो रहा : सुखबीर बादल
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिद्धू सब से बड़े सफेद हाथी साबित हो रहे : सुखबीर
कैप्टन नए लाभ नहीं दे सकते तो लोगों को पहले से मिल रहे लाभ बंद न करें
सतनौर (होशियारपुर)।
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बदल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू कांग्रेस सरकार के लिए सब से बड़े सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। वह सरकार में कोई भी कारगुजारी दिखाने में नाकाम रहने बाद अब पार्टी छोड़ने की योजना बना रहा हैं।
स्थानीय निकाय मंत्री सिद्धू के सरदार प्रकाश सिंह बादल की तरफ से बनाए विरासते-खालसा और यादगारों को सफेद हाथी कहने पर सुखबीर ने कहा कि सफेद हाथी का यह टाइटल अब सिद्धू पर खूब फब रहा है। क्योंकि वह कांग्रेस पार्टी के लिए सब से बड़ी सरदर्दी बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहा तक कि मुख्य मंत्री ने भी यादगारों को विश्व स्तर के नमूने कह कर सिद्धू की बात झुठला दी है। उन्होंने कहा कि जहां तक सिद्धू की बात है, वह तो अमृतसर में श्री दरबार साहब आसपास गलियारे की देखभाल करने वाली कंपनी को भी उसका बकाया नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब इस कार्य को अकाली दल के वलंटियरों ने अपने हाथों में लिया है।
मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए सुखबीर ने कहा कि यदि मुख्य मंत्री पंजाब के लोगों को कोई नया लाभ नहीं दे सकते तो उनको वह लाभ बंद नहीं करने चाहिए, जो लोगों को अकाली-भाजपा कार्यकाल में मिल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आटा दाल स्कीम, बुढ़ापा पेंशन, शगुन स्कीम और दलित विद्यार्थियों को मिलते वजीफे तक बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि कितने अफसोस की बात है कि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के पास अपने दफ्तर की सजावट पर खर्चने के लिए 50 लाख रुपये हैं और दूसरे मंत्रियों की कोठियाें की देखरेख के लिए भी करोड़ों रुपये हैं, लेकिन गरीबों को आटा दाल देने या बुढ़ापा पेंशन देने के लिए पैसे नहीं हैं। इस मौके आनन्दपुर साहब के सांसद प्रोप़्रेम सिंह चन्दूमाजरा ने कहा कि अकाली दल की पोल खोल रैलियों में लोग इस लिए बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि वह कांग्रेस सरकार की तरफ से वादा-खिलाफी से परेशान हो गए हैं। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, दलजीत सिंह चीमा, बीबी जागीर कौर, सोहन सिंह ठंडल, चौधरी नन्द लाल, अरविन्दर सिंह रसूलपुर, सरबजीत सिंह साबी ने भी संबोधित किया।