फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्कूल के दो कमरों में बैठते हैं 257 विद्यार्थी

स्कूल के दो कमरों में बैठते हैं 257 विद्यार्थी

Thu, 08 Feb 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के दो कमरों में बैठते हैं 257 विद्यार्थी
दो कमरों में बैठते हैं 257 विद्यार्थी
विज्ञापन

स्कूल के असुरक्षित कमरे गिराने के बाद सरकार ने नहीं ली सुध
भाजपा विधायक नारंग बोले, शिक्षा मंत्री को बताएंगे समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
एक ओर पंजाब सरकार शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए नित नई योजनाएं लागू की रही है, वहीं दूसरी ओर अबोहर उपमंडल के गांव पट्टी विला स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल के मात्र 2 कमरों में 257 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। भाजपा विधायक अरुण नारंग ने वीरवार को स्कूल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और अध्यापकों को आश्वासन दिया कि वह समस्या को लेकर राज्य शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे।

मुख्य अध्यापक रमेश कुमार ने विधायक नारंग को बताया कि शिक्षा विभाग ने स्कूल के असुरक्षित कमरों को गिरवा दिया था। इसके बाद नए कमरे बनाने के लिए फंड जारी नहीं किया गया। अब मजबूरन मात्र दो कमरों में करीब 257 बच्चों को एडजस्ट किया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों के लिए शुद्ध पानी का प्रबंध भी नहीं है। इस पर नारंग ने कहा कि बेशक पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में हर प्रकार की सुविधाएं देने के वादे कर रही है और ऐसी गंभीर समस्याओं की ओर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। नारंग ने कहा कि वह मामले को लेकर शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा काफी समय पहले शिक्षा विभाग ने स्कूलों की असुरक्षित इमारतों का सर्वे करवाकर गिरवा दिया था। इसके बाद कई स्कूलों में नई इमारतें आज भी नहीं बनाई गई। इसके बाद विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। लोगों ने गांव में खस्ताहाल डिस्पेंसरी का सुधार करवाने और स्थाई डाक्टर नियुक्त करने की मांग की।इस मौके पर उनके साथ खुईयां सरवर शिअद देहात मंडल के प्रधान गुरविंदर सिंह लाऊ जाखड़, पूर्व सरपंच रोशन लाल, पूर्व पंच गुलाब सिंह, डा. हरगोबिंद सिंह, राम लाल, देवीलाल, मिडल स्कूल की प्रिंसिपल संतोष रानी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed