फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अकाली दल किसी को शामिल करे, भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता: ग्रेवाल

अकाली दल किसी को शामिल करे, भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता: ग्रेवाल

Wed, 07 Feb 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
अकाली दल किसी को शामिल करे, भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता: ग्रेवाल
अकाली किसी को शामिल करें, कोई फर्क नहीं पड़ता: ग्रेवाल
विज्ञापन

गैंगस्टर रौकी की बहन को अकाली दल में शामिल करने पर बोले भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का।
सूबा का कुख्यात गैंगस्टर रहा जसविंदर सिंह रौकी की बहन राजदीप कौर को अकाली दल में शामिल किए जाने पर भाजपा ने दबे स्वरों में नाराजगी जताई है। फाजिल्का में आयोजित साझा रैली राजदीप कौर को शामिल करते वक्त भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल मंच से नीचे उतर गए और दोनों दलों की साझ पोल खोल रैली के बाद अलग से प्रेस कांफ्रेंस कर अकाली दल के इस कदम पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
ग्रेवाल ने कहा कि अकाली दल और भाजपा दोनों की अपनी अपनी विचारधारा व संस्कृति है, इसलिए अकाली दल पार्टी में किसे शामिल करता है और किसे नहीं, हमें भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया कि भाजपा गैंगस्टरों व उनसे सहानुभूति रखने वालों को अपने साथ कोई संबंध नहीं रखती है। जब उनसे ये पूछा गया कि क्या राजदीप कौर को शामिल करने से भाजपा की स्थिति पर फाजिल्का में कोई फर्क पड़ेगा तो ग्रेवाल ने कहा कि हमारा अकाली दल के साथ गठबंधन है, ऐसे में अकाली दल अपनी मजबूती के लिए कोई कदम उठाता है तो जहां भाजपा चुनाव लड़ती है, वहां हमें इसका फायदा ही होगा।
विज्ञापन

सूबे की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते ग्रेवाल ने कहा कि यह हिंदुस्तान की पहली सरकार है, जिसके सत्ता संभालते ही इतनी बड़ी संख्या में किसानों ने खुदकुशी कर ली हो। यह पहली सरकार है जिसके एक वर्ष के शासन में व्यापारी, छात्र, युवा, किसान, आम शहरी, सरकारी मुलाजिम सब हताश व निराश हो चुके हैं। भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय संयोजक ग्रेवाल ने चीनी सामान का बहिष्कार करने व चीन का मुकाबला करने के लिए भारत-तिब्बत सहयोग मंच का संगठन मजबूत करने पर भी जोर दिया। इस मौके भाजपा के पूर्व सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी, अबोहर के विधायक अरुण नारंग, भाजपा के सह मीडिया सचिव सुबोध वर्मा, जिलाध्यक्ष विष्णु भगवान डेलू, महामंत्री अश्विनी फुटेला, राकेश धूड़िया, संजीव धूड़िया, लखबीर सिंह व परमजीत शेरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed