{"_id":"5a7b29b24f1c1b86268b8d61","slug":"15180212564-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने कब्जे में लिया विधायक घुबाया का चुनावी रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने कब्जे में लिया विधायक घुबाया का चुनावी रिकार्ड
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
आयोग ने विधायक घुबाया का चुनावी रिकार्ड कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का।
पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों पर राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार को फाजिल्का पहुंचकर विधायक दविंद्र सिंह घुबाया का नामांकन पत्र सहित अन्य चुनावी रिकार्ड कब्जे में ले लिया। इस मौके पर आयोग के सेक्शन आधिकारी हरीश कुमार व एम टीसी अधिकारी जसवंत कुमार मौजूद थे।
फाजिल्का के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम बलबीर राज सिंह ने कांग्रेस विधायक दविंद्र सिंह घुबाया से संबधित चुनावी दस्तावेज आयोग के प्रतिनिधि अधिकारियों को सौंपे। स्थानीय मार्केट कमेटी कार्यालय स्थित किसान घर में बनाऐ गये स्ट्रांग रूम 80 में रखे दस्तावेज खोलने के समय सभी पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इनमें कांग्रेस पार्टी की तरफ से ब्लाक कांग्रेस फाजिल्का प्रधान सुरेंद्र कालड़ा, विधायक दविंद्र सिंह घुबाया के निजी सचिव मखन सिंह, जिला कांग्रेस महासचिव सतपाल भूसरी, भाजपा की तरफ से सुरजीत ज्याणी के निजी सचिव राकेश सहगल, भाजपा के जिला प्रधान विष्णु भगवान डेलू, सीपीआई की तरफ से अविनाश चन्द्र लालोवाली, शिअद अमृतसर के मक्खन सिंह, बीएसपी की तरफ से हरजीत सिंह घडुमी सहित 13 पार्टितों के नुमाइंदे शामिल थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी की ओर से फाजिल्का के विजयी कांग्रेस उम्मीदवार दविन्द्र सिंह घुबाया की उम्र को लेकर अदालत में याचिका दायर की है, जिसको लेकर चुनाव आयोग पंजाब ने उच्च न्यायालय के आदेशों पर दविंद्र घुबाया के नामंकन पत्र भरने के समय दिए गए दस्तावेज फाजिल्का पहुंच कर प्राप्त किए है।