फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1518 employees of Group-D recruited in sports quota Dismissed

खेल कोटे में भर्ती ग्रुप-डी के 1518 कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त

Sat, 02 Jan 2021 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
1518 employees of Group-D recruited in sports quota Dismissed
चंडीगढ़ । सरकार ने वर्ष 2019 में खेल कोटे में ग्रुप-डी में भर्ती 1518 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। 31 दिसंबर 2020 को शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन एवं डेयरी, सामान्य प्रशासन आदि विभागों ने इन कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए। अन्य विभागों में भी यह प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 29 अगस्त 2018 को ग्रुप डी के 18218 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिसमें 1518 खेल कोटे के थे। जिसके लिए नई खेल ग्रेडेशन पॉलिसी के तहत स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट की मांग नहीं की गई थी। विज्ञापन में केवल खेल ग्रेडेशन पॉलिसी में स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट की मांग थी। 1993 की खेल ग्रेडेशन पॉलिसी के तहत खेले खिलाड़ियों ने ग्रेडेशन सर्टिफिकेट दिए और लिखित परीक्षा पास करने के बाद आयोग व विभागों ने इनके सर्टिफिकेट के सत्यापन के बाद ड्यूटी ज्वाइन करवाई थी। इसके बाद सरकार ने सभी नव नियुक्त कर्मचारियों से 25 मई 2018 को जारी नई खेल ग्रेडेशन पॉलिसी के अनुसार स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट मांगे। ऐसा न करने पर इन कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करने के नोटिस जारी किए गए। इन कर्मचारियों की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। डबल बेंच का फैसला खिलाफ आने पर ही इन कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जा रहा है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि कर्मचारियों की बर्खास्तगी सहित अन्य मांगों को लेकर 12 जनवरी को डीसी कार्यालयों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed