{"_id":"5a773df64f1c1b83268b8712","slug":"151776429614-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा पशु की टक्कर से कालेज प्रोफेसर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा पशु की टक्कर से कालेज प्रोफेसर की मौत
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
लावारिस पशु की टक्कर से प्रोफेसर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। लावारिस पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन सरकार इस समस्या के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। रविवार रात गांव रत्ता टिब्बा के पास लावारिस पशु की टक्कर से एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर की मौत हो गई। उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुरादवाला निवासी यादविंदर (27) पुत्र सुरेन्द्र सरां मलोट के एक निजी कालेज में प्रोफेसर थे। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। देर रात यादविंदर अपने साथी हिम्मत सिंह पुत्र पुष्पेंद्र सिंह निवासी सीतो रोड अबोहर के साथ अपनी कार में सवार होकर शादी समारोह से वापस अपने गांव आ रहा था। जब वह रत्ता टिब्बा के पास पहुंचा तो अचानक सड़क पर लावारिस पशु से टक्कर हो गई। हादसे में यादविंदर की मौत हो गई जबकि हिम्मत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया।
इस समाचार की फोटो एबीआर 4 भेजी जा रही है।