{"_id":"5a7737164f1c1b4e588b6b36","slug":"151776253614-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बंद रहेंगें जिले के सैंकडों निजी स्कूल, छात्र वर्ग के अभिभावक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बंद रहेंगें जिले के सैंकडों निजी स्कूल, छात्र वर्ग के अभिभावक परेशान
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
आज बंद रहेंगे जिले के निजी विद्यालय
दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के सेंटर दूरदराज क्षेत्रों में बनाने का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्राईवेट स्कूलों के दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा सेंटर दूरदराज क्षेत्रों में बनाए जाने के विरोध में रासा, पासा व अन्य निजी स्कूलों के संचालक 5 फरवरी को स्कूल बंद रखकर रोष प्रकट करेंगे। निजी स्कूल संचालक जिला उपायुक्त को मांगपत्र भी सौंपेंगे। सरकार व स्कूल संचालकों के इस मतभेद का खामियाजा विद्यार्थी वर्ग को भुगतना पड़ेगा।
अबोहर व आसपास के क्षेत्र में करीब 125 निजी स्कूल है जिनमें हजारों की संख्या में बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसी कड़ी में निजी स्कूल संचालकों की बैठक रविवार को शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। बैठक में प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक विजय मोगा और प्रधान सतीश सेतिया ने बताया कि 10वीं कक्षा के सेंटर स्कूल से दूर बनाए जाने के कारण विद्यार्थियों को पेपर देने के लिए आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दूरदराज गांव से आने वाले बच्चों को बसों, आटो, अथवा निजी वाहनों पर आने के कारण सुरक्षा की नजर से सही नहीं है। उन्होंने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। बैठक में अमृत माडल स्कूल, जैन स्कूल, विद्या निकेतन, स्वामी दयानंद स्कूल, दशमेश स्कूल, न्यू आदर्श स्कूल ने हिस्सा लिया। इस मौके पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुधीर जैन, शिवालिक पब्लिक की प्रिंसिपल सुनीता छाबड़ा और बड़ी संख्या में स्कूल संचालक मौजूद थे।