फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   राज्यस्तरीय किन्नू प्रदर्शनी में छाए अबोहर के बागवान

राज्यस्तरीय किन्नू प्रदर्शनी में छाए अबोहर के बागवान

Sun, 04 Feb 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय किन्नू प्रदर्शनी में छाए अबोहर के बागवान
किन्नू प्रदर्शनी में अशोक अव्वल
विज्ञापन

राज्यस्तरीय किन्नू प्रदर्शनी में छाए अबोहर के बागवान
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
सीड़ फार्म स्थित क्षेत्रीय कृषि खोज केंद्र में दो दिवसीय नीबू प्रजाति के फलों की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी व गोष्ठी का शनिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब किसान आयोग के चेयरमैन चौ. अजयवीर जाखड़ और विशेष अतिथि के रूप में पंजाब बागवानी विभाग के निर्देशक डॉ. पीएस औलख ने शिरकत की। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के कृषि विशेषज्ञ व बागवानी अधिकारियों ने बागवानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
डा. जगदीश अरोड़ा ने बताया कि किन्नू के पौधों में कई प्रकार की बीमारियां पाई जाती हैं। समय पर रोकथाम न की जाए तो पौधों का विकास रुक जाता है। बागों में फाईटोपथोरा नामक बीमारी जमीन से पैदा होती है और सिंचाई के दौरान एक पौधे से दूसरे तक पहुंच जाती है। उन्होंने बागवानों को मंजूरशुदा नर्सरियों से पौधे खरीदने को प्रेरित करते हुए बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। बागवानी विभाग के स्थानीय निर्देशक डा. जसपाल सिंह भट्टी ने बागों की कटाई छंटाई करने वाले लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए भी शीघ्र ही दो कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में गांव भागू निवासी प्रगतिशील बागवान अशोक जाखड़ को सर्वोत्तम किन्नू का पुरस्कार दिया गया। प्रथम श्रेणी में आने वाले बागवानों में गांव कुलार निवासी बसंत श्योराण, गांव तूतवाला निवासी अरविंद सेतिया, मौजगढ़ निवासी जयवीर, रामसरा निवासी इंद्राज कुमार, दीवानखेड़ा निवासी वीरेन्द्र कुमार व गांव कल्लरखेड़ा निवासी गुरमनप्रीत सिंह औलख शामिल हैं। द्वितीय श्रेणी में गांव तूतवाला निवासी नूपुर सेतिया, बुर्जमुहार के अमनदीप धालीवाल, कल्लरखेड़ा से सरोज रानी, गिदड़ांवाली से पारथ दाबड़ा, कुलार से रमेश कुमार व सावंतखेड़ा से गिरधारी लाल व भंगरखेड़ा से भारत शारदा शामिल हैं। मोसम्बी में विक्रम दित्य पेड़ीवाल और मनोज कुमार ने पहला व दूसरा स्थान पाया। नीबू फलों की गुणवत्ता में चूहड़ीवाला धन्ना निवासी रोहताश कुमार व कल्लरखेड़ा निवासी कमलदीप कौर को पहला व दीवानखेड़ा से वरिंद्र और कुदरत पुत्री वरिंद्र को दूसरा स्थान मिली। अंगूरों क में मौजगढ़ से जयवीर जाखड़ को पहला तथा फाजिल्का से प्रेम बब्बर को दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा गांव कटैहड़ा के ज्याणी नेचुरण फार्म के विनोद ज्याणी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed