फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सात पौत्रियों के भविष्य को लेकर चिंतित दादी ने लगाया फंदा

सात पौत्रियों के भविष्य को लेकर चिंतित दादी ने लगाया फंदा

Sat, 03 Feb 2018 10:13 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
सात पौत्रियों के भविष्य को लेकर चिंतित दादी ने लगाया फंदा
सात पौत्रियों के भविष्य को लेकर चिंतित दादी ने लगाया फंदा
विज्ञापन

अबोहर।
बेशक सरकार लड़कियों की शिक्षा एवं उनके भविष्य के लिए आए दिन नई-नई योजनाएं शुरू करती है। लेकिन फिर भी आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपनी बेटियों के भविष्य को लेकर हर समय चिंतित रहते हैं। इसी चिंता से ग्रस्त सात पौत्रियों की दादी ने खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव पोस्टर्माटम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव दानेवाला सतकोसी निवासी बलविंदर सिंह पुत्र लाजर सिंह ने बताया कि वे दो भाई है और दोनों एक ही परिवार में रहते हैं। उसके व उसके भाई के घर कुल 7 बेटियां व एक बेटा है। जबकि वह मेहनत मजदूरी कर मुश्किल से परिवार का पालन कर रहे हैं। बलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी मां बलजिंद्र कौर हमेशा बेटियों के पालन पोषण व उनकी शादी की चिंता करती थी। उसने बताया शुक्रवार को वह अपने साले की शादी में परिवार सहित लंबी में गया था तो उसकी मां ने कमरे में खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसके भाई ने जब मां को फंदे पर झूलते हुए देखा तो आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा और मामले की सूचना खुईयां सरवर पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed