{"_id":"5a6cade64f1c1b80268b6af5","slug":"15170720461-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोजवान ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोजवान ने लगाया फंदा
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाया, मौत
बरनाला।
कस्बा हंडिआया निवासी 23 वर्षीय युवक ने घर से कुछ दूरी पर खाली पड़े प्लाट में सफेदे के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। हरमन सिंह उर्फ हनी काफी समय से परेशान था। उसने शुक्रवार को खुदकशी कर ली। मृतक के भाई सनी ने बताया कि उसका भाई लंबे समय से अपनी मौसी के पास रहता था। कुछ दिन पहले ही वह यहां आया था और ड्राइवरी करता था। उसने बताया कि मृतक हरमन सिंह के माता-पिता ने भी करीब पांच वर्ष पहले सुसाइड कर लिया था। थानेदार जसवीर सिंह चहल ने बताया कि मृतक के दादा अजैब सिंह के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।