फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Sun, 14 Jan 2018 09:57 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
सभी केंद्र...
विज्ञापन


बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
दो लोग गंभीर घायल, टांडा रोड पर गांव बूरे जट्टां के पास हादसा
धार्मिक स्थल से लौट रहा था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
टांडा-उड़मुड़ (होशियारपुर)।
थाना बुल्लोवाल के तहत होशियारपुर से टांडा रोड पर पड़ते गांव बूरे जट्टां के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब गांव बस्सी गुलाम हुसैन का रहने वाला एक परिवार टांडा के पास जाजा में जठेरों के स्थान पर माथा टेककर वापस लौट रहा था। इस दौरान उनकी गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
जानकारी के मुताबिक गांव बस्सी गुलाम हुसैन निवासी गुरदीप सिंह अपनी पत्नी कुलदीप कौर और बेटी ईशिका (3) के साथ कार से टांडा के पास जाजा में बने अपने जठेरों के धर्मस्थल पर माथा टेकने के लिए रवाना हुआ थे। उनके साथ उनका भाई अमरीक सिंह, पत्नी जसविंदर कौर और उनकी बेटी गुणिका (6) भी थे। जाजा से माथा टेककर बाद दोपहर वह घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी गांव बूरे जट्टां के करीब बेकाबू होकर सड़क से उतर गई और एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में गुरदीप सिंह, उनकी पत्नी कुलदीप कौर (35) और उनके भाई अमरीक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों ने गाड़ी से निकाला और होशियारपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान इशिका की भी मौत हो गई। दो घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। खबर मिलते ही थाना बुल्लोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed