फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सिटको एमडी ने संभाला कार्यभार

सिटको एमडी ने संभाला कार्यभार

Thu, 07 Mar 2019 02:35 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
सिटको एमडी ने संभाला कार्यभार
क्वालिटी डिश और बेहतर सर्विस मुहैया कराना प्राथमिकता : एमडी कौर
विज्ञापन

मैनेजिंग डायरेक्टर बोलीं, घाटे से जूझ रही सिटको को उबारने के साथ ही घोटालों के दोषियों पर कार्रवाई करना बड़ी चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी जसविंदर कौर सिद्धू ने करीब सवा साल बाद बुधवार को चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कार्पोरेशन (सिटको) के मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार संभाल लिया। इस मौके पर एमडी ने कहा कि वह सिटको में व्याप्त कमियों को दूर करके इसे ऊंचाइयों में ले जाने की पूरी कोशिश करेंगी। इसके अलावा घाटे में चल रही सिटको को इससे उबारने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी।
नवनियुक्त एमडी ने कहा कि सिटको के होटल्स और ढाबों में सबसे पहले वह क्वालिटी डिश और बेहतर सर्विस उपलब्ध कराने का काम करने जा रहीं हैं ताकि यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इससे जहां सिटको को लाभ होगा वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा। सुबह जसविंदर कौर ने यूटी सचिवालय पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने सेक्टर 17 स्थित सिटको ऑफिस में करीब 1 बजे कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन


अभी तक नहीं सकी कार्रवाई
सिटको में एफडी घोटाले के डीजीएम की नियुक्ति में हुई धांधली के दोषियों पर कार्रवाई करना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। इन मामलों को लेकर डिपार्टमेंट में लंबे समय से जांच चल रही है, लेकिन अब तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन ने किया स्वागत
सिटको प्रोग्रेसिव वर्कर्स यूनियन के प्रधान प्रेमलाल के नेतृत्व में नए एमडी का स्वागत किया गया। यूनियन का कहना है कि एमडी के आने के बाद सिटको नई ऊंचाइयों को छूएगा। प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के कश्मीर चंद्र और रूपेश, बीना विष्ट, हवा सिंह, जीता सिंह शामिल रहे।


2005 बेच की आईएएस अधिकारी हैं जसविंदर कौर
आईएएस अधिकारी जसविंदर कौर सिद्धू पंजाब सरकार में प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट के पद पर तैनात हैं। आईएएस कौर सिद्धू पंजाब कैडर 2005 बेच की आईएएस अधिकारी हैं। बीते 23 फरवरी को एमएचए ने उन्हें सीएचबी का एमडी नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed