फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक हजार करोड़ का होगा नगर निगम का बजट

एक हजार करोड़ का होगा नगर निगम का बजट

Fri, 11 Jan 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
एक हजार करोड़ का होगा नगर निगम का बजट
फोटो कोट
विज्ञापन



नगर निगम का बजट 1000 करोड़ का होगा
कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, नए शामिल गांवों के विकास के लिए अलग से बजट मांगा जाएगा
नीरज कुमार
चंडीगढ़। नगर निगम ने 2019-20 के लिए बजट बनाने का काम शुरू कर दिया है। अगले महीने फरवरी में नगर निगम सदन की बैठक में बजट को पास कर दिया जाएगा। इस बार का बजट करीब एक हजार करोड़ का होगा। पिछले साल यह लगभग 900 करोड़ का था।
बजट को जनवरी में मेयर चुनाव के बाद वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में बजट प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त एवं अनुबंध समिति की मंजूरी के बाद सदन की बैठक में लाया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर केके यादव की अध्यक्षता में बजट की तैयारी को लेकर अधिकारियों की वीरवार को बैठक हुई है।
विज्ञापन

बैठक में 12 ग्राम पंचायतों के 13 गांवों में विकास कार्यों के लिए प्रशासन से अलग बजट मांगा जाएगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि जितने भी वेतन, पेंशन का खर्च हो रहा है, उसकी समीक्षा होगी। बैठक में खास बात यह रही कि नगर निगम के सभी विभागों और विंग को अपने रेवेन्यू को 15 प्रतिशत बढ़ाना है। बजट में प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा गांवों में बुनियादी सुविधाओं के लिए जगह दी जाएगी। सड़कों की मरम्मत, सीवरेज और पानी की पाइप लाइन को दुरुस्त करने पर भी जोर रहेगा। स्ट्रीट लाइट व अन्य सुविधाओं पर भी चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटस...
नगर निगम का इस साल एक हजार करोड़ का बजट होगा। इसे लेकर बैठक में चर्चा हुई है। प्रशासन से नगर निगम में नए शामिल गांवों के विकास के लिए अलग से बजट की मांग होगी। सभी विभाग अपना राजस्व बढ़ाएं, इस पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। खर्च में किस प्रकार कटौती हो, इस पर भी चर्चा हुई है। विभागों को निर्देश दिया गया है कि अपना राजस्व 15 प्रतिशत बढ़ाएं।
-केके यादव, आईएएस, कमिश्नर नगर निगम चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed