फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   13 हजार स्टूडेंट्स ने दी एनडीए की परीक्षा

13 हजार स्टूडेंट्स ने दी एनडीए की परीक्षा

Mon, 10 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
13 हजार स्टूडेंट्स ने दी एनडीए की परीक्षा

विज्ञापन

सेना में ऑफिसर बनने को 13 हजार ने दी एनडीए की परीक्षा
चंडीगढ़ के 36 सेंटरों में दो चरणों में हुआ एग्जाम, कड़ी रही व्यवस्था

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेना में ऑफिसर बनने के लिए रविवार को 13 हजार उम्मीदवारों ने नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) की परीक्षा दी। दो चरणों में यह परीक्षा 36 सेंटरों में आयोजित की गई। पहले चरण की परीक्षा में मैथ्स का पेपर हुआ और यह सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक चला। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा के बाद स्टूडेंट्स काफी खुश नजर आ रहे थे। मैथ्स के पेपर में अवकलन, समाकलन, त्रिकोणमिति सहित अन्य चैप्टर से प्रश्न पूछे गए थे। इसमें प्रथम प्रश्नपत्र में 120 प्रश्न आए थे। वहीं, दूसरे प्रश्नपत्र में 150 प्रश्न थे। इसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, भूगोल, इतिहास और करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे गए थे। इसके अलावा 50 प्रश्न इसमें अंग्रेजी के विषय से थे। इस बार शहर में गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -22, 38, शिशु निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 22 सहित कई जगहों पर स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। सेक्टर -22 शिशु निकेतन स्कूल में परीक्षा देने आए मोहित फोगाट ने बताया कि इस बार मैथ्स का पेपर का लैंथी था। इस बार प्रश्न पत्र में सवाल लंबे थे। उन्हें हल करने में अधिक समय लग रहा था। वहीं, सेक्टर -38 में एग्जाम देने आए सुमित मिश्रा ने बताया कि इस बार पेपर अच्छा था। पहला पेपर लैंथी था, बाकि दूसरा पेपर ठीक था। दोनों प्रश्न पत्र 900 अंक के थे। वहीं शहर के सभी सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। परीक्षा के दौरान पुलिस और अध्यापकों ने व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed