{"_id":"5b4e4e214f1c1bee748b4645","slug":"151531858465-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल सजा
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
30 नशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़े व्यक्ति को 10 साल कैद
सेक्टर-18 निवासी दोषी पर अदालत ने 1 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जिला अदालत ने 30 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़े गए व्यक्ति को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। सजा पाने वाले की पहचान सेक्टर-18 निवासी अभिषेक कुमार के तौर पर हुई है। अदालत ने उस पर 1 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले मौलीजागरां थाना पुलिस ने दोषी के खिलाफ पिछले साल एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
दर्ज मामले के अनुसार, 21 जुलाई 2017 को शाम थाना पुलिस एरिया में गश्त पर थी। इसी दौरान करीब 5:30 बजे पुलिस पार्टी को एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के पास जंगली एरिया से आता दिखाई दिया। पुलिस को देख व्यक्ति ने रास्ता बदल लिया। इस पर पुलिस टीम ने उसे संदिग्ध पाते हुए उसका पीछा किया और उसे रोका।
संदिग्ध की तलाशी ली गई तो पास से एक पैकेट में 30 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इन्हें लेकर व्यक्ति कोई परमिट या लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम अभिषेक कुमार निवासी सेक्टर-18 चंडीगढ़ बताया। इसके बाद थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।