फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   17 करोड़ रूपए से श्री चमकौर साहिब का होगा सुंदरीकरन

17 करोड़ रूपए से श्री चमकौर साहिब का होगा सुंदरीकरन

Wed, 03 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
17 करोड़ रूपए से श्री चमकौर साहिब का होगा सुंदरीकरन
‘श्री चमकौर साहिब का 17 करोड़ से होगा सुंदरीकरण’
विज्ञापन

केन्द्रीय सैर सपाटा विभाग की टीम ने कैबिनेट मंत्री चरणजीत चन्नी के साथ किया दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़।
केंद्र सरकार के सहयोग से सूबे की कांग्रेस 17 करोड़ रुपये श्री चमकौर साहिब का सुंदरीकरण कराएगी। इस सबंध में केंद्रीय सैर सपाटा विभाग की टीम के साथ सूबा सरकार के कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री चमकौर साहिब का दौरा किया और यहां होने वाले कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान चन्नी ने अधिकारियों से साथ गुरुद्वारा कतलगढ़ साहिब में माथा टेका ओर इलाके की तरक्की के लिए अरदास की।
चन्नी ने एसडीएम रूही दुग समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से भी मीटिंग कर इस प्रोजेक्ट के तहत होने वाले कार्यों संबंधी विचार विमर्श किया। चन्नी ने बताया कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से मिलकर यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत श्री चमकौर साहिब सिख इतिहास व विरासत को दरशाती तथा शानों शौकत वाली होगी। चन्नी ने बताया 17 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत श्री चमकौर साहिब का सुंदरीकरण कर गलियारे बनाए जाएंगे। इसके अलावा बाजारों को सुंदर रूप दिया जाएगा। उन्होने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत गेस्ट हाउस व रेस्टोरेंट भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सरहिंद नहर के किनारे पर बोटिंग क्लब की व्यवस्था का भी प्लान तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट संबंधी 15 जनवरी को दिल्ली में मीटिंग भी रखी गई है। चन्नी ने बताया श्री दरबार साहिब अमृतसर के निकट हुए विकास की तर्ज पर यहां विकास कराने का लक्ष्य है। इस दौरान केन्द्रीय सैर सपाटा विभाग के चीफ इंजीनियर योगेश सूद ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत यहां पर आने वाले सैलानियों को सुविधायें देने का खास धयान रखा जाएगा। उन्होनें बताया कि क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थानों की सड़कों की हालत सुधारी जाएगी। सूद ने बताया कि उनकी कोशिश रहेगी कि इसी वित्तीय वर्ष में इस प्रोजेक्ट की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही यह शुरू कर दिया जाए। सैर सपाटा विभाग की टीम समेत कचन्नी ने श्री चमकौर साहिब की मंडी से लेकर बस स्टैंड, बाजारों, थीम पार्क, गुरुद्वारा साहिबानों का दौरा किया। इस मौके पर एक्सईएन लोक निर्माण विभाग इंदरजीत सिंह, नगर पंचायत के प्रधान शमशेर सिंह भंगू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed