{"_id":"5a13099a4f1c1bc1678bc9a6","slug":"151119719213-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डाक्टरों ने किया काले हिरण के पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन डाक्टरों ने किया काले हिरण के पोस्टमार्टम
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन डाक्टरों ने किया काले हिरन का पोस्टमार्टम
शरीर में नहीं मिले छर्रे या गोली, ग्रामीणों ने सुनी थी फायर की आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
उपमंडल के गांव हरीपुरा के नजदीक रविवार को मारे गए काले हिरन का सोमवार को विभागीय कार्यालय में वैटरनरी डाक्टरों ने पोस्टमार्टम किया। लेकिन उसके शरीर में गोली या छर्रे नहीं मिले। जिस पर डॉक्टरों ने कहा कि किसी नुकीली वस्तु के लगने से हिरन की मौत हुई है, जबकि हिरन के शरीर से गोली बरामद न होने से वन्य जीव प्रेमी भी हैरान है। क्योंकि खेतों में कार्य कर रहे दर्जनों किसानों व मजदूरों के सामने अज्ञात लोगों ने फायर किया, जिससे इस हिरन की मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद हिरन को दफना दिया गया।
इस बारे में वैटरनरी डाक्टर हकीकत चौधरी, विपन कौशिक तथा विजय कासनिया की देखरेख में हिरन का पोस्टमार्टम किया गया। इस मौके पर वन्य जीव सुरक्षा विभाग के अधिकारी अशोक बिश्नोई, वन गार्ड कुलवंत सिंह, जसपिंद्र सिंह, सारज सिंह, रुपाष जाखड़, सतनाम सिंह, महल सिंह व दीवान सिंह मौजूद थे। बता दें कि रविवार को बाद दोपहर सफेद रंग की स्कॉर्पियो पर आए कुछ शिकारियों ने दुर्लभ प्रजाति के काले हिरन की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उसे उठाने से पहले ही आसपास खेतों में कार्य काम रहे लोगों द्वारा शोर मचाने पर शिकारी हिरन को छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के संगठन मंत्री लोकेश गोदारा सहित विभाग के कर्मचारी जसपिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मृत हिरन को कब्जे में लिया।
इस समाचार की फोटो एबीआर 4 भेजी जा रही है।