{"_id":"5a13096c4f1c1bf4688bc560","slug":"151119714719-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कैंटर दुकानों में घुसा, युवती की मौत, लाखों का नुक्सान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कैंटर दुकानों में घुसा, युवती की मौत, लाखों का नुक्सान
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। फाजिल्का रोड स्थित चुंगी के पास सोमवार सुबह बोरनट खुलने से अनियंत्रित कैंटर सड़क किनारे दुकानों में जा घुसा। इसकी चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। एक दुकानदार घायल हो गया। साथ ही कई दुकानों का सामान खराब हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कैंटर कब्जे में ले लिया लेकिन चालक फरार हो गया।
सोमवार सुबह करीब 9 फाजिल्का की ओर से आ रहे कैंटर का बोरनट अचानक खुल जाने से चालक ने चलते कैंटर से छलांग लगा दी। इसके बाद अनियंत्रित कैंटर सड़क के किनारे लगी रेहड़ियों को कुचलता हुआ स्वीट हाउस का काउंटर तोड़कर अन्य दुकानों में जा घुसा। इसी दौरान बस का इंतजार कर रही संध्या नामक युवती भी कैंटर की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजू स्वीट हाउस के संचालक कैलाश नाथ बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। हादसे में गन्ना जूस की रेहड़ी लगाने वाले राजिंद्र कुमार का 10 हजार, मूंगफली की रेहड़ी लगाने वाले खरैती लाल का 20 हजार और स्वीट हाउस संचालक कैलाश नाथ का करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। थाना नंबर 1 के एसआई देवेंद्र सिंह और रवि कुमार मौके पर पहुंचकर कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
लेट न होती तो बच जाती संध्या की जान
कैंटर की चपेट में आकर जान गंवाने वाली संध्या के पिता देवनाथ ने बताया कि वह करीब एक माह पूर्व ही यूपी से पूरे परिवार सहित यहां मेहनत मजदूरी करने आए थे। देवनाथ रिक्शा चलाते हैं जबकि बेटी संध्या गांव घल्लू के पास गोली टॉफी की फैक्ट्री में मजदूरी करती है। उसने बताया कि वह हर रोज वह सुबह 8 बजे चुंगी से फैक्ट्री की बस में सवार होकर ड्यूटी जाती थी। रविवार रात उनके घर में छोटा सा कार्यक्रम होने के कारण सोमवार सुबह वह लेट हो गई और 8 बजे की बजाय 9 बजे चुंगी पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वह कैंटर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी जा रही है।