{"_id":"5a1309614f1c1b78548be380","slug":"151119713512-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री आनंदपुर साहिब कौंसिल के दस पार्षदों ने कौंसिल प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री आनंदपुर साहिब कौंसिल के दस पार्षदों ने कौंसिल प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लायर
श्री आनंदपुर साहिब काउंसिल के दस पार्षदों ने प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया
कार्यसाधक अफसर ने 14 दिनों में बैठक बुलाने के लिए कहा
श्री आनंदपुर साहिब।
श्री आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल के 13 पार्षदों में दस पार्षद काउंसिल प्रधान महिंदर सिंह वालिया के खिलाफ हो गये है। काउंसिल के दस पार्षदों ने शिरोमणी अकाली दल के प्रधान महिंदर सिंह वालिया के खिलाफ कार्य साधक अफसर को पत्र लिख कर अविश्वास प्रगट किया है तथा नियमों के अनुसार बैठक बुलाने के लिए कहा है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से ही कांग्रेसी पार्षदों की ओर से नगर काउंसिल प्रधान महिंदर वालिया को प्रधानगी पद से हटाने के लिए योजनायें बनाई जा रही है। नगर काउंसिल के कार्य साधक अफसर भजन चंद को 10 काउंसलरों के हस्ताक्षरों वाला पत्र देकर कहा कि वह प्रधान महिंदर सिंह वालिया के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं और उसके खिलाफ अविश्वास मता डालना चाहते हैं। इन 10 काउंसलरों में मुख्य तौर पर कांग्रेस पार्टी के नेता पार्षद हरजीत सिंह जीता, जत्थेदार राम सिंह, इंद्रजीत कौशल, गुरअवतार सिंह चंद , जतिंदर कौर रत्न, मनप्रीत कौर अरोड़ा, सोनिया मेहता, नरिंदर निंदा, रीटा रानी और करनैल सिंह शामिल हैं। काउंसिल प्रधान के ख़िलाफ़ बोलते हुए पार्षदों ने कहा कि मार्च 2015 में जब से प्रधान वालिया ने अहुदा संभाला है तब से ही गुरू नगरी के विकास को ग्रहण लग गया है। इस लिए जल्दी से जल्दी प्रधान का बदला जाना जरूरी है। कार्य साधक अफ़सर भजन चंद ने 10 कौंसलरो की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव सबंधी प्राप्त हुए पत्र की पुष्टि करते हुए कहा कि वह इस पत्र की कापी मूल रूप में नत्थी करके प्रधान को पत्र लिखते हुए 14े दिनों के अंदर अंदर बैठक बुलाने के लिपए कह दिया है। जब कि इस बारे में प्रधान महिंदर सिंह वालिया ने कहा कि उन्होने पूरी इमानदारी के साथ काउंसिल का काम किया है। उन्होंने कहा कि जहां तक काउंसलरों के प्रस्ताव का सवाल है तो उन्हें इन से पहले से ही यही उम्मीद थी इस कारण वह पहले ही अपना इस्तीफा हाईकमांड को दे चुके है।