फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हल्काए गीदड़ को ग्रामीणों ने मार गिराया

हल्काए गीदड़ को ग्रामीणों ने मार गिराया

Sun, 19 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
हल्काए गीदड़ को ग्रामीणों ने मार गिराया
पागल गीदड़ को ग्रामीणों ने मार गिराया
विज्ञापन

24 महिलाओं व बच्चों पर हमला कर किया था घायल
एसडीएम ने गांव जाकर पूछा घायलों का कुशलक्षेम
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
किसी ने सच कहा है कि गीदड़ की जब मौत आती है तो वह गांव की ओर भागता है। ऐसे ही एक घटनाक्रम के तहत उपमंडल के गांव किल्लियांवाली में शनिवार दोपहर दो दर्जन से अधिक महिलाओं व बच्चों को घायल करने वाले पागल गीदड़ को रात के समय ग्रामीणों ने ढेर कर दिया। रविवार सुबह एसडीएम पूनम सिंह ने गांव में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और गीदड़ के हमले से घायल हुए लोगों का कुशलक्षेम पूछा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को रैबीज के टीके लगाए।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर किसान प्रताप सिंह के खेत में कई महिलाएं व बच्चे नरम चुगाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में अचानक आए एक पागल गीदड़ ने महिलाओं पर हमला कर दिया। जिसे देखकर जब दूसरी महिलाओं ने एक दूसरे को बचाने का प्रयास किया तो उसने सभी को झपट्टा मार कर घायल कर दिया, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। महिलाओं का शोर सुन जब खेत मालिक प्रताप सिंह व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो गीदड़ ने उन्हें भी काट लिया। आसपास के लोगों ने लाठियों आदि की मदद से मुश्किल से गीदड़ को खेत से खदेड़ा जो दूसरे खेतों की ओर फरार हो गया। घटना में घायल कलावती, सुखविंद्र कौर, शारदा, संदीप कौर, सुखप्रीत, परमीजत कौर को सरकारी अस्पताल व अन्य को निजी अस्पतालों में दाखिल कराया गया। वहीं शाम के समय आसपास के गांवों के गुरुद्वारा साहिब में इस पागल गीदड़ के बारे में मुनादी कराते हुए लोगों को रात के समय घरों से बाहर न निगलने की हिदायत दी। वहीं एसडीएम पूनम सिंह ने स्वास्थ्य विभाग व जंगली जीव सुरक्षा विभाग को मामले के बारे में अलर्ट किया। लेकिन रात भर भय के साए में रहने वाले ग्रामीण रविवार सुबह जब खेतों में नरमें की छटियां काटने पहुंचे तो कल की भांति ही जब गीदड़ ने किसान पर हमला कर दिया। अपने बचाव में किसान ने छटियां काटने वाले हथियार से उसके मुंह पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और आसपास लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर उसे मार डाला। इधर एसडीएम पूनम सिंह ने बताया कि वन्य जीव सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा गीदड़ को सुरक्षित तरीके से पकड़ने का प्रयास था। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने गांव के करीब 40 लोगों को रैबीज के टीके लगाए। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने गांव में जाकर घायलों का हालचाल जाना तथा उन्हें हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रहीहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed