फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जिला प्रशासकीय परिसर में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी, मौत

जिला प्रशासकीय परिसर में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी, मौत

Sun, 19 Nov 2017 10:14 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासकीय परिसर में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी, मौत
हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर की खुदकुशी
विज्ञापन

पत्नी ने गांव की महिला पर लगाया दबाव बनाने का आरोप
आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ केस दर्ज
होशियारपुर।
जिला प्रशासकीय परिसर में एसएसपी दफ्तर के बाहर तैनात गार्ड के इंचार्ज हेड कांस्टेबल ठाकुर सिंह निवासी गांव साहरी ने रविवार सुबह 8 बजे परिसर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। जब मौके पर पहुंचे तो सीढ़ी के पास ठाकुर सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था।
सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। डीएसपी (सिटी) सुखविंदर सिंह और थाना सदर के एसएचओ मौके पर पहुंचे। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक घटना से पहले ठाकुर सिंह के साथ एक महिला वहां देखी गई थी। ठाकुर सिंह अपनी बाइक स्टैंड पर लगाकर गार्ड रूम में गया। इसके बाद आकर खुद मार ली। गले पर मारी गोली सिर के पिछले हिस्से से बाहर निकल गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी बलजीत कौर का आरोप है कि गांव की ही रहने वाली एक महिला और उसके परिजनों की ओर से शादी संबंधी समझौते में बड़ी रकम दिलवाने के दबाव के चलते उसने आत्महत्या की है। बलजीत कौर ने बताया कि साहरी गांव की रहने वाली एक महिला कुलविंदर कौर की शादी का ठाकुर सिंह ने राजीनामा करवाया था। समझौते के मुताबिक उन्होंने 2 बार 5-5 लाख रुपये उसे दिलवाए थे लेकिन वह और बड़ी रकम दिलवाने के लिए दबाव बना रही थी। रविवार सुबह 7 बजे ही कुलविंदर कौर क्वार्टर पर आई थी और पैसे दिलाने के लिए परेशान कर रही थी। घर से ठाकुर सिंह, कुलविंदर के साथ 7.30 बजे मिनी सचिवालय के लिए निकले थे। 8.15 बजे खबर मिली कि उन्होंने अपनी कारबाइन से गोली चलाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर के एसएचओ राजेश अरोड़ा ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी महिला कुलविंदर कौर और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed