{"_id":"5a1066524f1c1bd0408b777f","slug":"151102431812-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाईन फैक्ट्री पर छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबाईन फैक्ट्री पर छापामारी
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
इनकम टैक्स के सामने पांच करोड़ 25 लाख किए सरेंडर
बलकार कंबाइन फैक्टरी में विभाग ने शनिवार को की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
इनकम टैक्स विभाग ने बलकार कंबाइन फैक्टरी में औचक छापेमारी कर फैक्टरी का रिकॉर्ड खंगाला और फैक्टरी मालिकों से पांच करोड़ 25 लाख रुपये की राशि वसूली।
विभाग ने एडिशनल कमिश्नर पटियाला हरजिंदर सिंह की अगुवाई में बरनाला के कस्बा हंडियाया में स्थित बलकार कंबाइन में औचक छापामारी की। 40 अधिकारियों की टीम ने फैक्टरी का 13 घंटे रिकॉर्ड खंगाला और टैक्स चोरी के आरोप में कंपनी मालिकों से पांच करोड़ 25 लाख रुपये वसूले। इनकम टैक्स विभाग की डीसी गगन कुंद्रा आईएएस अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी के रिकॉर्ड की 13 घंटों की जांच के बाद मिली गड़बड़ी के संबंध में फैक्टरी मालिक न तो कोई पुख्ता जवाब दे सके। न ही कोई ठोस सबूत पेश कर सके। टीम के सामने मालिकों ने अपनी गलती कबूलते हुए पांच करोड़ 25 लाख रुपये सरेंडर किए। उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स विभाग पटियाला के कमिश्नर आईआरएस आर भामा की तरफ से एडिशनल कमिश्नर हरजिंदर सिंह की अगुवाई में यह सारी कार्रवाई की गई। इस छापामारी के दौरान पटियाला, बरनाला और संगरूर के अधिकारी मौजूद थे।