फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सैनिक मनजिंदर सिंह का सरकारी सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

सैनिक मनजिंदर सिंह का सरकारी सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Thu, 16 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सैनिक मनजिंदर सिंह का सरकारी सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार
जम्मू सहित अन्य केंद्र
विज्ञापन


बेटे की शहादत पर मां का सैल्यूट, बोलीं-जय हिंद
देश के सपूत के अंतिम दर्शन को उमड़ा बनावाली गांव
मां ने कहा-बेटे ने भारत मां का कर्ज चुकाया
जिला प्रशासन, सैनिकों व पारिवारिक सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि
सैनिक मनजिंदर सिंह का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
बनावाली में हर आंख हुई नम, जिला प्रशासन, सैनिकों व पारिवारिक सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा।
लश्कर व हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों से हुई मुठभेड़ में मंगलवार को शहीद हुए गांव बनावाली के सैनिक मनजिंदर सिंह का उनके गांव में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। मनजिंदर सिंह की शहीदी को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ा। शहीद की मां कर्मजीत कौर की आंखों में आंसू थे, लेकिन साथ ही वह गर्व भी महसूस कर रही थीं कि उनका जवान बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। मां कर्मजीत कौर का कहना है कि उनके बेटे ने भारत मां का कर्ज चुकाया है। कर्मजीत कौर ने कहा कि देश की खातिर बेटे ने शहादत दी है, इस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने बेटे के पार्थिव शव के सामने सैल्यूट कर ‘जय हिंद’ कहा।

शहीद मनजिंदर सिंह का वीरवार को उनके गांव बनावाली में दोपहर के समय अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सेना के उच्च अधिकारी मौजूद थे। तिरंगे में लिपटे मनजिंदर सिंह को देख कर हर गांववासी की आंखें नम थीं। शहीद को पूरे सरकारी सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर डीसी धर्मपाल गुप्ता ने शहीद को श्रद्धांजलि देते कहा कि उसकी शहीदी को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। शहीद के पिता गुरदेव सिंह ने खुद तिरंगा लेकर अपने बेटे को सलामी दी। शहीद के भाई भूपिंदर सिंह जो खुद सेना में हैं, ने खुद अपने भाई को सलामी देते कहा कि उन्हें छोटे भाई पर नाज है। शहीद के पिता गुरदेव सिंह ने मनजिंदर को अग्नि भेंट की।
विज्ञापन


फोटो : 16 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : शहीद सैनिक मनजिंदर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए डीसी धर्मपाल गुप्ता।
फोटो : 16 एमएनएस 2 जेपीजी
कैप्शन : शहीद सैनिक मनजिंदर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुई उसकी माता कर्मजीत कौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed