फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एसडीएम के आदेशों पर खुलवाया कचरा डिपो का बंद गेट

एसडीएम के आदेशों पर खुलवाया कचरा डिपो का बंद गेट

Sun, 12 Nov 2017 10:06 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम के आदेशों पर खुलवाया कचरा डिपो का बंद गेट
एसडीएम के आदेशों पर खुलवाया कचरा डिपो का बंद गेट
विज्ञापन

अबोहर।
डिस्पोजल के निकट स्थित कचरा डिपो का बंद पड़ा मुख्य गेट रविवार को जेसीबी के माध्यम से खुलवा दिया गया। जिससे अब शहर से कचरा लाने वाली ट्रैक्टर-ट्राली सीधे डिपो के अंदर कचरा खाली करेंगी। उपमंडल मजिस्ट्रेट के सख्त आदेशों के बाद हुई इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार कृपाराम मार्ग पर बने जिंदल कंपनी के विशाल कचरा डिपो का मुख्य गेट कचरे के ढेर से पिछले कई महीनों से बंद था। जिससे अब कर्मचारी डिपो के बाहर ही कचरे का ढेर लगा रहे थे। जो आसपास के मोहल्लों तक पहुंच कर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा था। इसी को लेकर मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम को शिकायत देते हुए समस्या हल करने की मांग की थी। शिकायत मिलते ही एसडीएम पूनम सिंह ने शनिवार को दौरा किया और जिंदल कंपनी के अधिकारियों से बैठक कर उन्हें तुरंत ही व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए। जिस पर कार्रवाई करते हुए रविवार को जिंदल कंपनी के स्थानीय अधिकारी रिशी कुमार ने जेसीबी मशीन लगाकर कचरा डिपो का बंद गेट खुलवाया तथा डिपो के अंदर तक कचरे से भरी ट्रालियां जाने का रास्ता साफ किया। रिशी कुमार ने कहा कि डिपो के बाहर पड़े कचरे को भी अंदर फेंका जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो-एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed