फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   धुंध के कारण सड़क व रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित, कई गाडिय़ां लेट

धुंध के कारण सड़क व रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित, कई गाडिय़ां लेट

Sat, 04 Nov 2017 10:32 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
धुंध के कारण सड़क व रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित, कई गाडिय़ां लेट
धुंध के कारण सड़क व रेल यातायात प्रभावित
विज्ञापन

दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें 8 से 10 घंटे लेट, यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
धुंध का कहर शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इससे सड़क पर रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। धुंध के कारण दिल्ली की ओर से आने वाली गाडिय़ां समय पर नहीं लौटी वहीं शनिवार सुबह दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियां 8 से 10 घंटे तक लेट रहीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अबोहर स्टेशन से बठिंडा की ओर रवाना होने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चली। दिल्ली की ओर से आने वाली गाड़ियां 15 घंटे से अधिक लेट पहुंची। शुक्रवार सांय 8 बजे पहुंचने वाली दिल्ली-श्रीगंगानगर इंटरसिटी गाड़ी रात करीब 2 बजे अबोहर पहुंची। इसके अलावा बठिंडा-फाजिल्का ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा लेट पहुंची। फिरोजपुर से श्रीगंगानगर जाने वाली दैनिक इंटरसिटी भी निर्धारित समय से करीब 1 घंटा लेट पहुंची।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 7 बजे श्रीगंगागनर से दिल्ली जाने वाली गाड़ी दैनिक इंटरसिटी गाड़ी रद्द कर दी गई। साथ ही अन्य गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से 2 से 5 घंटे तक लेट चल रही है। इसी प्रकार धुंध के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित रहौ। अबोहर बस स्टेंड से सुबह रवाना होने वाली लंबी दूरी की बसें कई घंटे लेट चलीं और धुंध के कारण धीरे-धीरे ही चलती दिखाई दीं। रेल व बस यातायात प्रभावित होने के कारण रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड पर यात्रियों की भीड़ दिन भर जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 3 और 4 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed