फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शूज कारोबारियों के शिष्टमंडल ने केंद्रीय वितमंत्री को बताई जीएसटी की समस्याएं

शूज कारोबारियों के शिष्टमंडल ने केंद्रीय वितमंत्री को बताई जीएसटी की समस्याएं

Sat, 04 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
शूज कारोबारियों के शिष्टमंडल ने केंद्रीय वितमंत्री को बताई जीएसटी की समस्याएं
जूता कारोबारियों ने वित्त मंत्री को बताईं जीएसटी की समस्याएं
विज्ञापन

जेटली ने दिया जल्द मांगों की ओर ध्यान देकर हल करने का आश्वासन
अबोहर।
केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए जीएसटी से पैदा हुई समस्याओं के समाधान के लिए देश के विभिन्न राज्यों के जूता कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से दिल्ली में मुलाकात की। इसमें फाजिल्का व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक गुलबद्धर, विजय नगीना, चिमन गिल्होत्रा, पुरुषोत्तम मुंजाल अबोहर, रविंद्र सिड़ाना व आगरा से हरदीप शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुबोध वर्मा ने किया।

प्रनिधिमंडल ने वित्तमंत्री को अपनी समस्याओं के अतिरिक्त उनके समाधान के लिए ज्ञापन सौंपते हुए सुझाव भी दिए। इसमें कहा गया कि विभिन्न तरह के जीएसटी के स्लैब से व्यापारियों को दिक्कत आ रही है। इसलिए एक या दो प्रकार का ही टैक्स लगाया जाए। इसके अलावा वेट-15 की तरह रिटर्न भरने का एक प्रकार का ही फार्म होना चाहिए। जूता कारोबारियों को विभाग की ओर से रिटर्न भरने के लिए दो या तीन दिन पहले ही फार्म उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह कम से कम 20-25 दिन पहले उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि व्यापारी नए जीएसटी सिस्टम के बारे में अभी जागरूक नहीं हैं। इससे कई बार रिटर्न भरने में गलतियां हो जाती हैं। इसमें संशोधन के लिए व्यापारियों को मौका दिया जाए। बैंक की ओर से जीएसटी का टैक्स नकद वसूल किए जाने की सुविधा प्रदान की जाए। वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को निदान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 5 भेजी जा रही है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 5 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed