फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   धुंध के कारण हुए सड़क हादसे में 14जख़्मी

धुंध के कारण हुए सड़क हादसे में 14जख़्मी

Sat, 04 Nov 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
धुंध के कारण हुए सड़क हादसे में 14जख़्मी
धुंध के कारण बेईं में गिरा वाहन, 14 श्रद्धालु घायल
विज्ञापन

- अमृतसर से डेरा बाबा बडभाग सिंह दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
- मिआनी दसूहा मुख्य मार्ग पर बने बेईं दरिया के पुल पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
हादसा।
टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)।
घने धुंध के कारण बेईं दरिया में एक टेम्पो ट्रैवलर जा गिरा। हादसे में 14 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के थे। वे अमृतसर से डेरा बाबा बडभाग सिंह दर्शन के लिए जा रहे थे। शनिवार सुबह यह हादसा मिआनी दसूहा मुख्य मार्ग पर बने बेईं दरिया के पुल पर हुआ।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पानी में से बाहर निकाला जा सका। बाद में उन्हें उपचार के लिए टांडा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान टांडा के सरकारी अस्पताल में लाए गए घायलों में शामिल मनदीप सिंह , सुखप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, हरजीत कौर पत्नी तलविंदर सिंह, अर्शप्रीत पुत्री तलविंदर सिंह, तलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह को जरूरी उपचार के बाद दसूहा रेफर कर दिया गया। घायल तलविंदर सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब पांच बजे पुतली घर रोड अमृतसर से अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ डेरा बाबा बडभाग सिंह दर्शन के लिए निकला था। सभी टेम्पो ट्रैवलर पर सवार थे। वाहन को 20 वर्षीय गुरप्रीत सिंह चला रहा था। मिआनी से दसूहा रोड पर कैरां भूषां के नजदीक पहुंचने पर धुंध के चलते उनकी गाड़ी असंतुलित होकर पुल से बेईं में जा गिरी। उनके मोबाइल, पर्स व अन्य कीमती सामान पानी में ही बह गया। संयोग ही था कि उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed