फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सफाई के मुद्दे पर कांग्रेसी पाषर्दों ने किया परिषद प्रधान की गाड़ी को घेराव

सफाई के मुद्दे पर कांग्रेसी पाषर्दों ने किया परिषद प्रधान की गाड़ी को घेराव

Fri, 03 Nov 2017 10:07 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
सफाई के मुद्दे पर कांग्रेसी पाषर्दों ने किया परिषद प्रधान की गाड़ी को घेराव
कांग्रेस पार्षदों ने परिषद प्रधान को घेरा
विज्ञापन

सफाई के मुद्दे पर गाड़ी रोककर की नारेबाजी, पुलिस ने शांत कराया
अबोहर।
नगर परिषद के टाऊन हाल में शुक्रवार को हुई सदन की मासिक बैठक में करीब एक दर्जन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। वहीं शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु न होने का आरोप लगाकर कांग्रेसी पार्षदों ने बैठक में जमकर हंगामा किया और बाद में परिषद प्रधान प्रमिल कलानी की गाड़ी का घेराव किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई बैठक में एक दर्जन प्रस्ताव पेश किए गए। सदन ने सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए। इसके बाद कांग्रेसी पार्षदों ने नगर परिषद प्रधान पर उनके वार्डों में कर्मचारी न लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके वार्डों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। इससे वार्ड के निवासी उनसे झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। इस मामले पर जब कलानी ने कार्यकारी अधिकारी विजय जिंदल से जवाब देने को कहा तो वह बहस करते हुए बैठक छोड़कर चले गए। इस पर कांग्रेसी पार्षदों ने प्रधान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान हंगामे के बीज फाजिल्का रोड को चौड़ा किए जाने को लेकर लिंक गलियों के तोड़े गए रैंप बनाने के लिए 18 लाख 80 हजार रुपये का प्रस्ताव पारित किया। वहीं सीतो रोड चिल्ड्रेन पार्क की खस्ता हालत को देखते हुए इसकी देखरेख गुरू गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल को सौंपने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक के बाद नगर परिषद प्रधान अपने कार्यालय में पहुंचे। इस पर कांग्रेस पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर धरना लगा दिया। जब प्रधान प्रमिल कलानी अपने कार्यालय से बाहर आए तो कांग्रेसियों ने उनकी गाड़ी का घेराव करते हुए नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलने पर जब पुलिस नगर परिषद में पहुंची तो पार्षदों ने पुलिस को भी अंदर नहीं घुसने दिया। काफी कोशिश के बाद पुलिस ने माहौल शांत करवाया। इसके बाद प्रधान कलानी ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को शहर के सभी वार्डों में सफाई कर्मचारी लगाने के निर्देश दिए और पिछले निर्देशों का पालन न करने पर उन्हें नोटिस जारी किया। बैठक में अशोक आहूजा, टीटू छाबड़ा, सुवर्षा नारंग, धर्मवीर मलकट, बलवंत सिंह, मनीराम, जसविंदर जस्सी, ठाकर दास सिवान के अलावा हरचरण सिंह पप्पू, परमजीत पम्मा, अरुण सुरलिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed