{"_id":"599c5fca4f1c1b30608b4568","slug":"150342038612-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में बैंक कर्मियों ने हड़ताल कर केंद्र सरकार खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में बैंक कर्मियों ने हड़ताल कर केंद्र सरकार खिलाफ की नारेबाजी
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा में बैंक कर्मियों ने हड़ताल की
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
बैंक कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर केंद्र सरकार की मुलाजिम मारू नीतियों और बैंकों को कारपोरेट सेक्टर में तबदील करने की मांग पर हड़ताल की। इस दौरान पंजाब बैंक इंप्लाइज यूनियन के नेता साथी धर्मपाल, चेयरमैन वरिंदर कोड़ा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर्मियों के नेता करुनेश मित्तल, पीएनबी कर्मियों के नेता मुकेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बैंकों में सुधार के नाम पर मजदूर, मुलाजिम और लोक विरोधी नीतियां बनाई जा रही हैं। सरकारी बैंकों को बदनाम कर प्राइवेट बैंकों को उत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन अपने इस संघर्ष को और तीखा करने के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर जीवन बीमा निगम यूनियन के वेदा शर्मा, ट्रेड यूनियन के बलकरन मोगा, साथी बलदेव सिंह कड्यिाल, साथी चमकौर सिंह, रमेश कुमार, जोगिंदरपाल सिंह, प्रवीण ग्रोवर, निर्मल सिंह भट्टी, जगतार सिंह मखू ने संबोधित किया।
फोटो कैप्शन -मोगा में हड़ताल कर केंद्र सरकार की मुलाजिम मारू नीतियों का विरोध करते बैंक कर्मी