{"_id":"596e33834f1c1b00478b49cf","slug":"150039444120-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान युवा किसान ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान युवा किसान ने दी जान
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान युवा किसान ने दी जान
ढाई लाख के कर्जदार कुलप्रीत की आठ माह पहले हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा
ढाई लाख के कर्ज से परेशान एक युवा किसान ने मंगलवार सुबह ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। परिजनों के बयान पर पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है। देर शाम मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह चकेरियां रोड पर मानव रहित फाटक पर किसान कुलप्रीत सिंह उर्फ गोल्लू (26) वासी टिवाणा स्ट्रीट ने मानसा से दिल्ली की जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक के जीजा सुखजीत सिंह ने बताया कि कुलप्रीत चार एकड़ जमीन का मालिक था और उस पर बैंक का ढाई लाख रुपये का कर्ज था। करीब आठ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है और फिलहाल मायके गई हुई है। जीजा के अनुसार कर्ज से परेशान होकर ही कुलप्रीत सिंह ने खुदकुशी कर ली। रेलवे पुलिस चौकी मानसा के हवलदार जगजीत सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस ने कार्रवाई के बाद लाश वारिसों को सौंप दी है।
फोटो : 18 एमएनएस 1 जेपीजीे
कैप्शन : किसान कुलप्रीत सिंह की फाइल फोटो